bell-icon-header
रायपुर

CG Fraud News: शॉर्टकट तरीके से कमाई करना पड़ा महंगा, डॉक्टर से हुई 88 लाख से ज्यादा की ठगी, जानें पूरा मामला

Fraud News: रायपुर जिले में एक डॉक्टर से करीब 88 लाख की ऑनलाइन ठगी हो गई। आरोपियों ने गेमिंग कंपनी में इनवेस्ट करने पर 40 प्रतिशत मुनाफा देने का झांसा दिया।

रायपुरSep 08, 2024 / 11:34 am

Khyati Parihar

CG Fraud News: शॉर्टकट तरीके से कमाई के चक्कर में न पड़ें। साइबर ठगों ने ऐसे कई जाल बिछा रखे हैं, जिसके झांसे में आकर लोग लाखों रुपए की ठगी के शिकार हो रहे हैं। राजधानी के एक डॉक्टर से 88 लाख से ज्यादा की ऑनलाइन ठगी हो गई। डॉक्टर ने अपने बेटे की एमबीबीएस की पढ़ाई कराने के लिए पैसे जमा किए थे, लेकिन ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट के जरिए ज्यादा पैसा कमाने के चक्कर में साइबर ठगी के शिकार हो गए। खम्हारडीह पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक डॉ. अषित कुमार को 2022 में अनजान व्यक्ति ने एक टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ दिया। उस ग्रुप में शेयर बाजार में इन्वेस्टमेंट करने पर काफी मुनाफा मिलने, कम समय में ज्यादा कमाने जैसे मैसेज आते थे। इन मैसेजों को पढ़कर डॉक्टर भी उनके झांसे में आ गए। इसके बाद टेलीग्राम ग्रुप में ही उन्हें एक लिंक भेजा गया। लिंक के जरिए उन्होंने ऑनलाइन रॉयलवीन मोबाइल ऐप डाउनलोड किया। इसी के जरिए रॉयलवीन में ऑनलाइन निवेश करने लगे।

वर्चुअल खाते का इस्तेमाल

साइबर ठगों ने डॉक्टर को कहा था कि रॉयलवीन के शेयर की मैच्योरिटी 11 जनवरी 2024 है। इसके बाद मुनाफा आहरण कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें

CG Thagi News: पटवारी की वैकेंसी निकली है, नौकरी लगवा दूंगा… कहकर शातिर ने की 5 लाख रुपए की ठगी, गिरफ्तार

इस कारण डॉक्टर उसमें कभी 5 लाख, कभी 10 लाख निवेश करते गए। निवेश करने पर उनके शेयर की बढ़त और मुनाफे की राशि ऐप में ही यसबैंक के खाते में दिखाते थे। डॉक्टर ने उसमें 20 लाख से ज्यादा रकम जमा की। 11 जनवरी 2024 को जब उन्होंने खाते से रकम निकालने की कोशिश की, तो ठगों ने उनसे अलग-अलग बहाने से रकम जमा करानी शुरू कर दी। उनसे कुल 88 लाख 75 हजार रुपए जमा करवा लिए।
इसके बाद भी जब मुनाफे वाली राशि नहीं निकाल पाए तो वे यसबैंक पहुंचे और अपनी राशि निकालने आवेदन किया। बैंक वालों ने बताया उनके नाम से कोई खाता नहीं है। जिस खाता नंबर में प्रॉफिट जमा है, वह खाता नंबर उनके बैंक में ही नहीं है। इसका खुलासा होने पर डॉक्टर ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ खम्हारडीह थाने में शिकायत की। पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

40 फीसदी फायदे का लालच

साइबर ठगों ने डॉक्टर को जमा राशि पर साल भर में 40 फीसदी फायदा देने का झांसा दिया था। यह फायदा उन्हें मोबाइल ऐप के उनके वर्चुअल बैंक खाते पर दिखाई देता था, लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं था। साइबर ठगी करने वाले झारखंड के बताए जा रहे हैं। पुलिस उन खातों की जांच कर रही है, जिनमें डॉक्टरों का पैसा गया है।

इससे सम्बन्धित खबरें यहां पढ़े

1. 9 लाख से अधिक की धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार, ऐसे हुआ मामले का खुलासा…

बेमेतरा से एक बड़ा धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ऑडिट के दौरान खाते से 9 लाख से अधिक की राशि का घपला किया गया है। यहां पढ़े पूरी खबर…
2. एक-दो नहीं, पूरे 32 जामताड़ा…देश के 8 राज्य बने साइबर क्राइम का गढ़

छत्तीसगढ़ के साथ ही देशभर में पिछले कुछ सालों में साइबर अपराध के प्रकरण तेजी के साथ बढ़े हैं। शुरुआत में झारखंड के जामताडा़ जिले में ठगी करने वाला गिरोह चल रहा था। लेकिन, अब यह देशभर के 7 राज्यों के 20 शहरों तक फैल चुका है। यहां पढ़े पूरी खबर…

Hindi News / Raipur / CG Fraud News: शॉर्टकट तरीके से कमाई करना पड़ा महंगा, डॉक्टर से हुई 88 लाख से ज्यादा की ठगी, जानें पूरा मामला

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.