bell-icon-header
रायपुर

Chhattisgarh Election 2023 Results live table : 80 सीटों पर आया रूझान, कांग्रेस 43 सीटों से आगे

CG election 2023 : इस चुनाव में कांग्रेस से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, विधानसभा के अध्यक्ष डा. चरणदास महंत, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष व सांसद दीपक बैज समेत अन्य 12 मंत्रियों की साख दांव पर (Chhattisgarh results live) है..

रायपुरDec 03, 2023 / 08:58 am

चंदू निर्मलकर

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 की मतगणना जारी है। सबसे पहले पोस्टल पोस्टल बैलेट की काउंटिंग हुई। जिसके बाद पहला रुझान सामने आ गए है। कांग्रेस 43 सीटों पर तो बीजेपी 37 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं दो सीटों पर अन्य आगे चल रहे हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा सीट है।
यह भी पढ़ें

CG Election result 2023 : ईवीएम मशीन के वोट की काउंटिंग शुरू, पहले रुझान में ही पलटी बाजी…



इनकी प्रतिष्ठा दांव पर
इस चुनाव में कांग्रेस से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, विधानसभा के अध्यक्ष डा. चरणदास महंत, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष व सांसद दीपक बैज समेत अन्य 12 मंत्रियों की साख दांव पर है। इसी तरह से भाजपा से पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह समेत उनके कैबिनेट के 16 पूर्व मंत्री और भाजपा सांसद विजय बघेल, केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद रेणुका सिंह, सांसद गोमती साय समेत अन्य के भविष्य पर भी निर्णय होना है।
LIVE Update

– रायपुर के 7 सीटो में 3 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही
– उत्तर विधानसभा, धरसिवा विधानसभा, दक्षिण विधानसभा

Hindi News / Raipur / Chhattisgarh Election 2023 Results live table : 80 सीटों पर आया रूझान, कांग्रेस 43 सीटों से आगे

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.