यह भी पढ़ें
CG Election Result 2023 Highlight : 10 बिंदुओं में समझिए कांग्रेस कैसे हारी…
इसके अलावा गरीब परिवारों के वोटरों ने 500 रु. में गैस सिलेंडर मिलने पर और तीर्थ यात्रा की बाट जोह रहे प्रदेश के बुजुर्ग वोटरों ने अयोध्या में श्रीराम लला के दर्शन करने के लिए भाजपा को अपना वोट दिया। युवा वर्ग को साधने के लिए भाजपा ने पीएससी और प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया। प्रदेश के अधिकारियों-कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए 100 दिन के अंदर समिति बनाने का वादा किया था। इसलिए अधिकारी-कर्मचारी भी भाजपा को वोटिंग की।
इसके साथ ही भाजपा द्वारा दंतेवाड़ा और जशपुर से परिवर्तन यात्रा से पूरा चुनावी माहौल बदल गया। परिवर्तन यात्रा के दौरान जन-जन तक एक ही नारा अऊ नई सहिबो बदल के रहिबो नारा पहुंचाना। इसके अलावा भाजपा आवत है के नारा भी प्रदेश की जनता के मन में बिठाना।
यह भी पढ़ें
Chhattisgarh Election Winners : सुशासन का सूर्योदय ! ऐसे देखिए भाजपा का कमबैक…
कुल मिलाकर भाजपा ने हर मोर्चों पर कांग्रेस सरकार घेरा और लोगों को अहसास कराया कांग्रेस सरकार को सत्ता से बाहर करने में ही प्रदेश की भलाई है। इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, चुनाव सह प्रभारी डॉ. मनसुख मंडाविया, सह प्रभारी नितिन नवीन की सियासी रणनीति भी चुनाव जीतने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।