scriptउम्र 94 साल, 8 साल से थे अस्पताल में भर्ती, बोले – बीमार हूं तो क्या हुआ, वोट तो देकर रहूंगा | Age 94, was admitted in hospital for 8 years, said - so what if I am ill, I will cast my vote | Patrika News
रायपुर

उम्र 94 साल, 8 साल से थे अस्पताल में भर्ती, बोले – बीमार हूं तो क्या हुआ, वोट तो देकर रहूंगा

आठ साल से VY अस्पताल में बिस्तर पर है। इसके बाद भी मतदान को लेकर इनका जोश बरकरार है। 94 साल के बुजुर्ग ने स्ट्रेचर पर लेटे हुए मतदान किया।

रायपुरMay 07, 2024 / 06:56 pm

Kanakdurga jha

94 year old man casts his vote
CG Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ में आज तीसरे चरण में सात सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे से जारी है। एक तरफ जहां प्रदेश में चुनाव को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है वहीं दूसरी और प्रदेश में सुबह से ही बारिश हो रही है। रायपुर लोकसभा सीट में 100 साल पार की बुजुर्ग महिला ने मतदान किया। सड्डू निवासी 108 साल की सावित्री बाई ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए वोट डाला। वहीं एक ही परिवार के पांच पीढ़ियों ने भी वोट किया। वरिष्ठ 94 वर्षीय मोघे ने आज अपने मताधिकार का प्रयोग किया। आठ साल से VY अस्पताल में बिस्तर पर है। इसके बाद भी मतदान को लेकर इनका जोश बरकरार है। 94 साल के बुजुर्ग ने स्ट्रेचर पर लेटे हुए मतदान किया।
यह भी पढ़ें

Big Breaking: मतदान केंद्र में निकला 5 फीट लंबा कोबरा सांप, वोटरों में मची खलबली

तीसरे चरण में लोकसभा चुनाव

  • तीसरे चरण में 82 हजार जवान सुरक्षा ड्यूटी में तैनात
  • कुल मतदाता – 1 करोड़ 39 लाख 1 हजार 285
  • पुरुष मतदाता – 69 लाख 33 हजार 121
  • महिला मतदाता – 69 लाख 67 हजार 544
  • तृतीय लिंग मतदाता – 620
  • 18 से 19 साल के मतदाता – 3 लाख 98 हजार 416
  • 20 से 29 साल के मतदाता – 31 लाख 92 हजार 602
  • दिव्यांग मतदाता – 1 लाख 29 हजार 481
  • 85 प्लस बुजुर्ग मतदाता – 61 हजार 715
  • 100 प्लस मतदाता – 2 हजार 174
  • सेवा मतदाता – 1005

तीसरे चरण में वोटिंग के लिए 15 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र

  • कुल मतदान केंद्र – 15 हजार 701
  • कुल BU (Balloting Unit)- 37 हजार 855
  • कुल CU (Control Unit) – 19 हजार 97
  • कुल VVPATVoter (Verifiable Paper Audit Trail) – 20 हजार 984

Hindi News/ Raipur / उम्र 94 साल, 8 साल से थे अस्पताल में भर्ती, बोले – बीमार हूं तो क्या हुआ, वोट तो देकर रहूंगा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो