bell-icon-header
रायपुर

19 साल बाद सावन में 2 महीने तक चलेगी कांवड़ यात्रा, 8 सोमवार पड़ेंगे

CG Raipur News : शिव भक्ति का पावन महीना सावन 4 जुलाई से शुरू हो रहा है।

रायपुरJul 01, 2023 / 11:25 am

Kanakdurga jha

19 साल बाद सावन में 2 महीने तक चलेगी कांवड़ यात्रा, 8 सोमवार पड़ेंगे

CG Raipur News : शिव भक्ति का पावन महीना सावन 4 जुलाई से शुरू हो रहा है। यह 31 अगस्त तक चलेगा। यानी 2 महीने। ऐसा 18 जुलाई से 16 अगस्त के बीच अधिकमास पड़ने से होगा। 19 साल बाद ऐसा संयोग बना है जब अधिकमास के चलते सावन 2 महीने का होगा। इस बीच 9 सोमवार पड़ेंगे। इस दौरान प्रदेशभर में कांवड़ यात्रा जारी रहेगी।
यह भी पढ़ी : जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क में बनेंगी 2000 दुकानें, 10 हजार को मिलेगा रोजगार

सावन की जोर-शोर से तैयारियां चल रही

2 महीने के सावन से शिव भक्तों का उत्साह दोगुना कर दिया है इधर, शिवालयों में भी जोर-शोर से तैयारियां चल रही है दर्शन के लिए शिवालयों में सौकड़ों की भीड़ उमड़ेगी ऐसे में सभी भक्तों को बारी-बारी का दर्शन मिल सके इसलिए, बांस- बल्लियों की बैरिकेडिंग की जा रही है शिवालयों के बहार पूजन सामग्रियों के बाजार भी जगमगाने लगे है ज्योतिषों के अनुसार, सावन 59 दिनों का होगा इस पावन महीने में शिव जी का जलाभिषेक करने से महादेव के साथ माता पारवती की भी असीम कृपा बरसेगी।
यह भी पढ़ी : 147 दिन की योगनिद्रा में भगवान विष्णु, इतने महीनों तक मांगलिक कार्यों पर लगा रोक, जानिए क्या करें..क्या ना करें

इतने सावन सोमवार

– 10 जुलाई

– 17 जुलाई
– 24 जुलाई

– 31 जुलाई

– 7 अगस्त

– 14 अगस्त

– 21 अगस्त

– 28 अगस्त

यह भी पढ़ी : मानसून में छाया बीमारी का कहर, सरकारी अस्पतालों में इन सुविधाओं की कमी से मरीजों की हो रही मौत
पुरुषोत्तम और अधिकमास का कारण? जानिए…

अधिकमास में विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्यों पर प्रतिबंध रहता है। इस महीने में सूर्य संक्राति नहीं होती। इस कारण इसे मलिन माह माना गया है। मलमास में नामकरण, यज्ञोपवित जैसे संस्कार भी नहीं किए जाते हैं। पुरुषोत्तम मास कहने के पीछे कथा है। इसके मुताबिक अशुभ होने से कोई भी देवता इस महीने का स्वामी नहीं बनना चाहता था। तब अधिकमास ने विष्णुजी से प्रार्थना की। ये प्रार्थना सुन विष्णुजी ने महीने को खुद का सर्वश्रेष्ठ नाम पुरुषोत्तम दिया। तब से इस माह को पुरुषोत्तम मास कहा जाने लगा।
यह भी पढ़ी :

अधिकमास विष्णु का इसलिए हरि-हर, दोनों की कृपा बरसेगी

सावन का महीना महादेव को समर्पित है, लेकिन अधिकमास के स्वामी श्रीविष्णु हैं। इसलिए इसे पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है। इस बार सावन में पड़ने के कारण यह अधिकमास और भी विशेष हो गया है, क्योंकि इस मास में जो भी जातक निष्ठापूर्वक भगवान का चिंतन-मनन करेंगे उन पर हरि और हर, दोनों की कृपा होगी।
सावन को देखते हुए मंदिर की साज-सज्जा जोरों से चल रही है। भक्त पूर्व दिशा से प्रवेश करेंगे और दर्शन करते हुए दक्षिण दिशा स्थित गेट से बाहर निकल जाएंगे। भीड़ के लिए इंतजाम बनाने बैरिकेडिंग की जा रही है। सेवक दल भी तैयार किया जा रहा है।
– सुरेश गिरी, पुजारी, हटकेश्वर महादेव मंदिर

Hindi News / Raipur / 19 साल बाद सावन में 2 महीने तक चलेगी कांवड़ यात्रा, 8 सोमवार पड़ेंगे

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.