bell-icon-header
रायगढ़

स्कूल में प्रोग्राम है कहकर घर से निकली दो नाबालिग लड़कियां गुजरात में मिली, बोलीं- इंस्टाग्राम फ्रेंड ने…

CG crime News: ताजा मामला रायगढ़ से सामने आया है जहां दो नाबालिग लड़कियां इंस्टाग्राम फ्रेंड के बहकावे में आकर घर छोड़ दी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जांच पड़ताल की तो दोनों लड़कियां गुजरात में मिली..

रायगढ़Jan 16, 2024 / 06:36 pm

चंदू निर्मलकर

Raigarh crime News: सोशल मीडिया का इस्तेमाल कभी-कभी मुसीबत में डाल देती है। वहीं आज के दौर में बच्चों पर इसका ज्यादा असर हुआ है। जिसके चलते क्राइम की घटनाएं भी बढ़ी है। ताजा मामला रायगढ़ से सामने आया है जहां दो नाबालिग लड़कियां इंस्टाग्राम फ्रेंड के बहकावे में आकर घर छोड़ दी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जांच पड़ताल की तो दोनों लड़कियां गुजरात में मिली।
चक्रधरनगर पुलिस ने दो नाबालिग लड़कियों को गुजरात से सकुशल बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि दोनों लड़कियां इंस्टाग्राम दोस्त के बहकावे में आकर गुजरात चली गई थी। वहीं समय रहते पुलिस पहुंची वरना बड़ा अनर्थ हो सकता था। बताया गया कि चार दिनों की लगातार खोजबीन के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंची। दोनों लड़कियों को सकुशल बरामद कर रायगढ़ लाया गया है। आरोपी को अपहरण के अपराध में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
स्कूल में पूछा तो टीचर बोली- दो दिन से नहीं आई

जानकारी के मुताबिक 6 जनवरी 2024 की रात थाना चक्रधरनगर में स्थानीय कॉलोनी में रहने वाली दो नाबालिग लड़कियों के परिजन पहुंचे थे। बताया कि दोनों लड़कियां 6 जनवरी की सुबह स्कूल में प्रोग्राम की बात कहकर घर से निकल गए। वहीं शाम-रात तक घर नहीं आने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। परिजनों ने बताया जब लड़कियों के टीचर से पता किए तो वे बताई कि दोनों लड़कियां दो दिन से स्कूल नहीं आई हैं। जिसके बाद पुलिस से शिकायत की। पुलिस फिर से जांच के बाद दोनों को बरामद कर लिया।

Hindi News / Raigarh / स्कूल में प्रोग्राम है कहकर घर से निकली दो नाबालिग लड़कियां गुजरात में मिली, बोलीं- इंस्टाग्राम फ्रेंड ने…

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.