bell-icon-header
रायगढ़

Elephant Terror : यमराज बनकर आया गजराज… खेत जा रहे दो ग्रामीणों को कुचला, 1 घायल 1 की मौत

Elephant Attack : खेत में फसल की रखवाली करने गए एक ग्रामीण युवक को हाथियों ने कुल कर मार दिया।

रायगढ़Oct 01, 2023 / 04:33 pm

Kanakdurga jha

हाथियों का उत्पात रोकने 200 करोड़ खर्च कर बैरिकेड लगा रही सरकार

रायगढ़। Elephant Attack : खेत में फसल की रखवाली करने गए एक ग्रामीण युवक को हाथियों ने कुल कर मार दिया। वहीं दूसरी और हाथियों से जान बचाते हुए एक युवक घायल हो गया। मामला बीते शुक्रवार की रात धरमजयगढ़ वन मंडल अंतर्गत छाल रेंज की है। मामले की सूचना पर वन अमला विभागीय प्रक्रिया में जुट गई है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज के हाटी-सिथरा सहित आसपास क्षेत्रों में हाथियों का दल विचरण कर रहा है।
यह भी पढ़ें : Train Cancelled : पितृपक्ष में बढ़ी परेशानी… गया जाने वाली सभी ट्रेनें कैंसिल, इनका बदला रुट, देखें लिस्ट

इस बीच क्षेत्र के ग्रामीण पवन राठिया फसल की रखवाली करने के लिए खेत गया था। ग्रामीण युवक रात करीब 10 बजे रनाई नामक खेत के पास पहुंचा था कि इसी बीच उनका सामना हाथियों के दल से हो गया। जंगल में अचानक से सामने आए हाथियों को देख युवक जान बचाने के लिए भागने लगा, लेकिन उसका प्रयास सफल नहीं हो पाया। हाथियों ने उसे कुचल कर मार डाला।
यह भी पढ़ें : CG Politics : पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने भूपेश सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, बोले – कांग्रेस पर गोहत्या का पाप…

इससे पूर्व क्षेत्र में हाथियों की जानकारी मिलने और एक युवक के खेत की रखवाली करने की जानकारी मिलने पर एलिफेंट ट्रेकर राजेंद्र राठिया एलिफेंट उसे सजग करने अन्य ग्रामीणों के साथ जंगल गया था। इस बीच उनका सामना भी हाथियों से हो गया। हालाकि राजेंद्र एलिफेंट ट्रेकर होने पर अपनी जान बचाने में सफल रहा, लेकिन भागने के दौरान उसका एक पैर फै क्चर हो गया। उसका उपचार अस्पताल में करवाया जा रहा है। मामले की जानकारी मिलने के बाद वन ने विभागीय प्रक्रिया शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : कांग्रेस का पीएम मोदी के दौरे के दिन बस्तर बंद का ऐलान, पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कही ये बड़ी बात

हाथियों से नहीं करें छेड़खानी

धरमजयगढ़ वन मंडल हाथियों का स्थायी रहवास क्षेत्र बन चुका है। इस वन मंडल में हर समय हाथियों की मौजुदगी रहती है। वन विभाग के द्वारा हाथियों की मौजुदगी को लेकर प्रभावित क्षेत्रों में मुनादी के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वहीं यह कहा जा रहा है कि हाथियों के साथ किसी प्रकार की छेड़खानी नहीं करें। वहीं प्रभावित क्षेत्रों में शाम के बाद जंगल नहीं जाने की बात भी कही जा रही है।
यह भी पढ़ें : कारोबारी की पकड़ी गई चोरी…फर्जी ITC बिल के जरिए 5.53 करोड़ का टैक्स चुराया, गिरफ्तार

धरमजयगढ़ वन मंडल में 104 हाथियों का दल अलग-अलग विचरण कर रहा है। वहीं यदि छाल रेंज पर ही गौर करे तो यहां 45 हाथियों का दल अलग-अलग क्षेत्रों में विचरण कर रहा है। छाल के हाथी में 34, बोजिया में 17, बनहर में 12 व लोटान व खडगांव में एक-एक हाथियों का दल विचरण कर रहा है।

Hindi News / Raigarh / Elephant Terror : यमराज बनकर आया गजराज… खेत जा रहे दो ग्रामीणों को कुचला, 1 घायल 1 की मौत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.