आबकारी नियम बदलने के बाद एनएच हुआ राजकीय राजमार्ग से पांच सौ मीटर दूर शराब दुकान संचालित किया जाना है। यह नया नियम लागू होने के बाद राजकीय व राष्ट्रीय राज्य मार्ग से शराब दुकान तो हटा दिया गया है, लेकिन शहर के पहाड़ मंदिर क्षेत्र में जो शराब दुकान संचालित हैं। वह ठीक महापल्ली जाने वाले मुख्य मार्ग पर संचालित हो रहा है। वहीं आसपास हर समय शराबी किस्म के लोगों का जमावड़ा भी लगा रहता है। इससे इस मार्ग पर आवागमन करने वाले पुरुषों को तो परेशानी होती है। वहीं महिलाएं भी शराबियों से खासे परेशान हैं। इसकी वजह से गुरुवार की दोपहर आसपास के करीब तीन दर्जन से अधिक महिलाएं एकत्रित हुई और कलेक्टोरेट पहुंची थी।
यह भी पढ़ें
CG Assembly Elections : जिले की पांच विधानसभा सीटों में सारंगढ़ को छोड़कर बसपा का हाथी कहीं नहीं दिखता यह शराबी उक्त मार्ग से गुजरने वाली महिलाओं पर छींटाकशी तो करते ही हैं। वहीं कई बार छेडख़ानी की घटना को भी अंजाम दे देते हैं। इसके अलावा कुछ शराबी प्रवृत्ति के लोगों द्वारा मार्ग से गुजरने वाले आसपास के लोगों से लूटपाट भी की जा चुकी है। ऐसे में महिलाओं के द्वारा यह मांग की गई है कि उक्त शराब भट्टी को या तो पूरी तरह से बंद कर दिया जाए या फिर उसका स्थान परिवर्तन कर दिया जाए। वहीं महिलाओं के द्वारा यह भी कहा गया है कि यदि जिला प्रशासन उनकी मांगों को गंभीरता पूर्वक नहीं लेती है और इस दिशा में किसी प्रकार से कार्यवाही नहीं होती है तो महिलाओं के द्वारा उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।