bell-icon-header
रायबरेली

Rahul Gandhi in Raebareli: राहुल गांधी ने यूपी के युवाओं को बताया नशेड़ी, भारत जोड़ो यात्रा में दिया विवादित बयान

Rahul Gandhi in Raebareli: कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) के दौरान राहुल गांधी ने उत्तरप्रदेश के युवाओं को लेकर विवादित बयान दिया है।

रायबरेलीFeb 21, 2024 / 09:03 am

Sanjana Singh

Rahul Gandhi in Raebareli

Rahul Gandhi in Raebareli: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) 20 फरवरी को यूपी के रायबरेली पहुंची, जहां उन्होंने यूपी के युवाओं को लेकर एक विवादित बयान दे दिया है। राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के भविष्य को नशे में बताया है। यह बात उन्होंने रायबरेली में न्याय यात्रा के दौरान सुपर मार्केट में नुक्कड़ सभा मे कही।

दरअसल, रायबरेली में भारत जोडो न्याय यात्रा कर रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, ”आपका देश में कोई काम नहीं बचा, मैं वाराणसी गया। यहां रात को देखा कि बाजा बज रहा है और शराब पिएं सड़क पर लेटते हुए यूपी का भविष्य नाच रहा है। दूसरी तरफ राम मंदिर में पीएम नरेंद्र मोदी, अंबानी और हिंदुस्तान के अरबपति दिखते हैं।” आपको बता दें कि वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का संसद क्षेत्र है।

यह भी पढ़ें

स्वामी प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी छोड़ने के बाद MLC पद से दिया इस्तीफा


रायबरेली में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का विरोध भी किया गया। यात्रा के दौरान शहर में छत से लोगों ने काले झंडे दिखाए। इस नुक्कड़ सभा मे राहुल गांधी ने जाति के मुद्दे के साथ पेपर लीक (UP Police Paper Leak) का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि देश के बच्चों को पढ़ने के लिए कहा जाता है, ताकि वो नौकरी कर सकें। लेकिन पढ़ाई के लिए लाखों रुपए खर्च करने के बाद जब बच्चे परीक्षा देते हैं तो पेपर लीक हो जाते हैं। पढ़ने वालों को नौकरी नहीं मिलती, जबकि कुछ लोगों को बिना कुछ किए नौकरी मिल जाती है।

Hindi News / Raebareli / Rahul Gandhi in Raebareli: राहुल गांधी ने यूपी के युवाओं को बताया नशेड़ी, भारत जोड़ो यात्रा में दिया विवादित बयान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.