bell-icon-header
रायबरेली

चौथे चरण के मतदान से पहले सपा के बागी विधायक से मिले अमित शाह, रायबरेली में बदलने जा रहा इतिहास?

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए रायबरेली लोकसभा सीट पर बीजेपी ने दिनेश प्रताप सिंह को उम्मीदवार बनाया है और कांग्रेस ने राहुल गांधी को चुनावी मैदान में उतारा है।

रायबरेलीMay 12, 2024 / 05:05 pm

Aman Kumar Pandey

गृह मंत्री अमित शाह और सपा विधायक मनोज पांडेय

UP Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण के मतदान से पहले रायबरेली दौरे पर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह समाजवादी पार्टी के विधायक मनोज पांडेय के घर पहुंचे। यहां पर गृहमंत्री अमित शाह सपा विधायक के परिवार से मुलाकात की। इसके साथ ही रायबरेली लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह भी वहां मौजूद रहे।

BJP की नजर रायबरेली सीट पर

भाजपा रायबरेली लोकसभा सीट पर जीत का डंका बजाने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। इसी क्रम में अमित शाह रायबरेली पहुंचे हैं। उन्होंने सपा विधायक मनोज पांडेय से मुलाकात की है। हाल ही में समाजवाजी पार्टी विधायक मनोज पांडेय ने अमेठी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी से भी मुलाकात की थी। इसके बाद मनोज पांडेय ने स्मृति ईरानी के साथ मंच पर भी दिखाई दिए थे।

राज्यसभा चुनाव में बीजेपी का दिया था साथ

2024 के फरवरी महीने में हुए राज्यसभा चुनाव के दौरान रायबरेली के ऊंचाहार विधानसभा से सपा विधायक मनोज पांडेय ने भाजपा उम्मीदवार को वोट दिया था। समाजवादी के सचेतक पद से इस्तीफा देने के बाद से ही कयास लगाया जा रहा था कि मनोज पांडेय बीजेपी में जा सकते हैं। 

रायबरेली कांग्रेस की परंपरागत सीट 

रायबरेली लोकसभा सीट से भाजपा ने दिनेश प्रताप सिंह को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने राहुल गांधी को चुनावी मैदान में उतारा है। कांग्रेस पार्टी रायबरेली सीट पर एक बार फिर अपना कब्जा जमाने के लिए पूरी कोशिश कर रही है।

सोनिया गांधी ने 2019 में दर्ज की थी जीत

2019 के लोकसभा चुनाव में सोनिया गांधी ने रायबरेली लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की थी। सोनिया गांधी के राज्यसभा जाने के बाद यह सीट खाली हो गई है।  2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने यूपी में केवल रायबरेली की सीट पर ही जीत दर्ज कर पाई थी। अब सोनिया गांधी के इस सीट को छोड़ने के बाद राहुल गांधी को आगे किया गया है। 

संबंधित विषय:

Hindi News / Raebareli / चौथे चरण के मतदान से पहले सपा के बागी विधायक से मिले अमित शाह, रायबरेली में बदलने जा रहा इतिहास?

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.