bell-icon-header
प्रयागराज

Indian Railways:15 दिसंबर को नई दिल्ली में रेल मंत्री के हाथों, अपने इस उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरुस्कृत होंगे प्रयागराज के यह रेल अफ़सर

उत्तर मध्य रेलवे के सहायक मंडल यांत्रिक इंजीनियर विजय नारायण ने अपने नेतृत्व में कानपुर के जी.एम.सी. मंडल को अद्वितीय कार्यों और उत्कृष्टता की ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके संघर्ष, योजनाएं, और संघर्षपूर्ण प्रयासों के लिए उनको 15 दिसंबर को नई दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा।

प्रयागराजDec 11, 2023 / 09:29 pm

Pravin Kumar

उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में स्थित जी.एम.सी. कानपुर में सहायक मंडल यांत्रिक इंजीनियर विजय नारायण को रेल सेवा पुरुस्कार उनके अद्वितीय और प्रशंसनीय कार्यों के लिए। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा 15 दिसंबर 2023 को आयोजित होने वाले रेलवे के सर्वोच्च पुरस्कार और अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार के समारोह में इन्हे सम्मानित किया जाएगा।
यह जाना गया है कि 2023 के 68वें अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार के लिए भारतीय रेल से 100 कर्मचारियों का चयन हुआ है, जिनमें से उत्तर मध्य रेलवे के 6 कर्मचारी और अधिकारी शामिल हैं। पुरस्कार वितरण समारोह 15 दिसंबर 2023 को नई दिल्ली में होगा, जहां माननीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा रेलकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।
इनके द्वारा किए गए ये उल्लेखनीय कार्य

सहायक मंडल यांत्रिक इंजीनियर विजय नारायण ने रेलवे में अनेक योगदानी क्रियाएं की हैं। उनके नेतृत्व में, जी.एम्.सी. के इतिहास में पहली बार वैगनों के आर.ओ.एच. ने 200 वैगनों का आंकड़ा फरवरी 2023 में 214 तक पहुँचाया। विजय नारायण की कार्यशैली ने उनकी अत्युत्तम नेतृत्व क्षमता, योजना एवं संचालन को प्रकट किया है। उनके योजनाओं और नियमित निरीक्षण के परिणामस्वरूप, जी.एम्.सी. यार्ड, आई.सी.डी. जूही, के.एल.पी.एल. पनकी में रेक जाँच की गुणवत्ता में सुधार हुआ है, जिससे रेलों के संचालन में सुरक्षा और समय प्रबंधन में सुधार हुआ है।

Hindi News / Prayagraj / Indian Railways:15 दिसंबर को नई दिल्ली में रेल मंत्री के हाथों, अपने इस उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरुस्कृत होंगे प्रयागराज के यह रेल अफ़सर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.