bell-icon-header
प्रयागराज

4 और 5 फरवरी को होगी मूसलाधार बारिश, ओले पड़ने की संभावना, जानें अपने शहर का हाल

IMD यांनी मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार, सोमवार व मंगलवार को आसमान घने बादल छाए रहेंगे। बादल गरजने के साथ एक या दो बार वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को तेज वर्षा के साथ ओले पड़ने की संभावना है। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। गलन बढ़ सकती है। मौसम में अचानक बदलाव ने किसानों माथे पर चिंता की लकीरें खिंच दी हैं।

प्रयागराजFeb 03, 2024 / 10:03 am

Vikash Singh

कोहरा छंटने और चटख धूप का असर मौसम पर दिख रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ व चक्रवाती संचरण की वजह से मौसम में तीव्र बदलाव के संकेत हैं। 48 घंटे में चार से पांच मिमी तक वर्षा भी हो सकती है। कानपुर में शुक्रवार सुबह से ही सूरज के निकलने के बाद पूरे दिन गर्मी बनी रही। कोहरा और बादलों के मौजूद नहीं रहने के बावजूद दिन में चली तेज हवा की वजह से लोगों ने सर्दी महसूस की।

चक्रवाती हवा दबाव का तंत्र सक्रिय हो गया है।
CSA के कृषि मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि मौसम में सर्दी का असर कम हो रहा है। इसकी वजह से सूरज का पृथ्वी की सीध में आना है। अब भारतीय भूभाग पर सूरज की सीधी किरणें पड़ रही हैं। इसके बावजूद दो पश्चिमी विक्षोभ और एक चक्रवाती हवा दबाव का तंत्र सक्रिय हो गया है। अगले 48 घंटे के दौरान मौसम में तेजी से बदलाव होगा। रविवार से वर्षा की भी शुरुआत होगी। इससे एक बार फिर सर्दी का असर बढ़ जाएगा।
आगरा में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना
रविवार को तेज वर्षा के साथ ओले पड़ सकते हैं। मौसम विभाग ने चार दिन बादल छाए रहने और गरज के साथ बौछार का पूर्वानुमान जताया है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान ने ऐसे लोगों को चिंता में डाल दिया है, जिनके परिवार में शादी है।
शुक्रवार को सुबह से धूप निकली। शाम को बादल घिर आए। अधिकतम तापमान में गुरुवार की अपेक्षा वृद्धि हुई और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई

Hindi News / Prayagraj / 4 और 5 फरवरी को होगी मूसलाधार बारिश, ओले पड़ने की संभावना, जानें अपने शहर का हाल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.