bell-icon-header
प्रयागराज

Prayagraj weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, यंहा जानें नए वर्ष तक मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग का अलर्ट प्रयागराज के आसपास के जिलों में दो दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड के बाद भी शनिवार और रविवार को भी कोहरा छाए रहने की आशंका है इस दौरान तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे कम रहने की आशंका लगाई जा रही है।

प्रयागराजDec 29, 2023 / 02:31 pm

Pravin Kumar

इस ठंड के प्रकोप में पशु– पक्षी भी कांप रहें हैं।

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि दिसंबर के आखिरी दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। पिछले तीन दिनों से घने कोहरे की चादर में लिपटा प्रयागराज का अधिकतम तापमान गुरुवार को 6 डिग्री सेल्सियस तक काम हो गया था। बुधवार सुबह घना कोहरा छाया था। और इसके असर से पूरे दिन धुंध की चादर फैली रही। आज भी सुबह से सूरज के दर्शन तक नहीं हुए मौसम विभाग की माने तो अभी कोहरा दो दिन से अधिक पड़ेगा।
मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को भी घने कोहरे का अलर्ट जारी किया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम था। जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 23. 8 डिग्री सेल्सियस था।जो न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस था। यह सामान्य से 3 डिग्री अधिक था दिन और रात के तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस का अंतर है जिससे ठंड में तेजी से वृद्धि होगी।
मौसम विभाग के अनुसार घने कोहरे का दौर अभी जारी रहेगा। इससे दिन का तापमान कम होगा पर रात का तापमान कम नहीं होगा। शीतलहर के चलने के बाद ही तापमान में तेजी से कमी आएगी।

Hindi News / Prayagraj / Prayagraj weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, यंहा जानें नए वर्ष तक मौसम कैसा रहेगा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.