महाकुंभ– 2025 के मद्देनजर संगम नगरी के प्रयागराज रेलवे स्टेशन के अलावा, सूबेदारगंज, प्रयागराज छिवकी, नैनी रेलवे स्टेशन और फतेहपुर रेलवे स्टेशन, कौशांबी जिले के भरवारी, सिराथू स्टेशनों पर इन जवानों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
उत्तर मध्य रेलवे के रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के आईजी अमिय नन्दन सिन्हा ने कहा की आंकड़ों और अनुमान के अनुसार कुंभ मेले में प्रदेश और देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया से करोड़ों लोग कुंभ मेले में आते है।
कुंभ मेले के दौरान इन जवानों की लगेगी ड्यूटी इस महाकुंभ के आयोजन के दौरान देश के अलग–अलग राज्यों के साथ ही विदेशो से भी आने– वाले लोगो को भाषा की काफी दिक्कत होती है,जिससे काफी लोगो को परेशानी का समाना करना पड़ता हैं। इसलिए महाकुंभ के दौरान हिन्दी के अलावा, अंग्रेजी, दक्षिण भारतीय भाषाओं, उड़िया, बंगाली बोलने और समझने वाले रेलवे सुरक्षा बल के जवानों की तैनाती की जायेगी।
इन जोनों से आएंगे रेलवे सुरक्षा बल के जवान मलयालम भाषा बोलने और समझने के लिए 6 जवान और तमिल भाषा समझने और बोलने के लिए 6 जवान सदन रेलवे जोन चेन्नई से मांगे गए है ।इसी तरह तेलगु भाषा बोलने और समझने के लिए 6 जवान एससीआर जोन सिकंदराबाद से मांगे गए है। इसी तरह कन्नड़ भाषा बोलने और समझने के लिए 6 जवान SWR जोन हुबली से मांगे गए है। इसी तरह मराठी बोलने और समझने के लिए 6 जवान सेंट्रल रेलवे जोन मुंबई से मांगे गए हैं। इसी तरह गुजराती बोलने और समझने के लिए 6 जवान पश्चिम रेलवे से मांगे गए हैं। इसी तरह बंगाली और उड़िया भाषा बोलने और समझने के लिए SER एवम ER जोन से 6 जवान मांगे गए हैं। कुल मिलाकर कई भाषाओं को समझने व बोलने वाले 42 जवानों की ड्यूटी महाकुंभ मेले मे लगाई जायेगी।
सौभाग्य की बात है कुम्भ मेले में जिम्मेदारी निभाना उत्तर मध्य रेलवे के रेलवे सुरक्षा बल के आईजी ने कहा ऊंचाईयो को छूने के लिए मेहनत करनी ही होती है। उन्होने कहा सभी जवान अपनी– अपनी जिम्मेदारियों को पूरी तनमयता के साथ निर्वाहन करते हुए इस महा आयोजन में अपने दायित्वों को निभाएंगे।
आईजी अमिय नन्दन सिन्हा ने कहा हम सब के लिए गर्व की बात है कि हम– सब महाकुंभ के आयोजन में अपना योगदान दे रहें है। उन्होंने कहा की यह विश्व का सबसे बड़ा कार्यक्रम होता है।
उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के साथ रेलवे सुरक्षा बल के जवान अच्छा व्यवहार करें इसके लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए टीम भावना के साथ मिलकर कार्य करना होगा।