bell-icon-header
प्रयागराज

प्रयागराज: रेस्टोरेंट में हुक्का बार देख चकरा गई पुलिस, इन लोगों को पकड़ा

हाईकोर्ट की ओर से हुक्काबार बंद होने के आदेश के बाद भी कई रेस्टोरेंटों में चोरी छिपे धुआं उड़ाया जा रहा है।

प्रयागराजDec 01, 2023 / 07:22 pm

Krishna Rai

प्रयागराज। हुक्काबार पर हाईकोर्ट की तीखी प्रक्रिया के बाद भी पुलिस सख्ती नहीं दिखा पा रही है। यही कारण है कि कई होटलों और रेस्टोरेंटों में हुक्काबार चलाया जा रहा है। सिविल लाइंस में पुलिस की दबिश के दौरान हुक्काबार चलता मिला। जिसपर दो कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में पुलिस ने रेस्टोरेंट मालिक को भी पकड़ लिया। सभी के खिलाफ तंबाकू अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
फ्लैमी रेस्टोरेंट में चल रहा था हुक्काबार
सिविल लाइंस पुलिस को मुखबिरों से जानकारी मिली कि सिविल लाइंस के साहब फ्लैमी रेस्टोरेंट में हुक्का बार चल रहा है। पुलिस ने गोपनीय तरीके से दबिश दी तो हुक्का पीते दर्जनों लोग मिल गए। पुलिस को देखकर भगदड़ मच गई। मौके से दो कर्मचारी आदित्य और अवनीश को पुलिस ने पकड़ लिया। दोनों लोगों ने बताया कि यह हुक्का बार चकिया के अमन का है। पुलिस ने सारे सामान जब्त कर लिए। इसके बाद रेस्टोरेंट संचालक अमन को भी पकड़ लिया गया।
नैनी में भी चल रहा है हुक्काबार
प्रयागराज के नैनी एग्रीकल्चर इलाके में धड़ल्ले से हुक्काबार चल रहा है। यहां कॉलेज से पहुंचने वाले युवक और युवतियां नशे का शिकार हो रही हैं। स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से सबकुछ चल रहा है। स्थानीय लोगों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि हुक्काबार का पैसा अधिकारियों के पास भी जाता है।

Hindi News / Prayagraj / प्रयागराज: रेस्टोरेंट में हुक्का बार देख चकरा गई पुलिस, इन लोगों को पकड़ा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.