bell-icon-header
प्रयागराज

प्रयागराज में घर लौट रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख को मारी गोली, पट्टीदार हिरासत में

Prayagraj crime: प्रयागराज में बड़ी घटना हुई। सैदाबाद के पूर्व ब्लाॅक प्रमुख राधेश्याम पटेल को सलेमपुर किसान मंडी फरीदपुर के पास बाइकसवार नकाबपोश बदमाशों ने गोली मार दी। घटना तब हुई जब वह अपने एक परिचित अनिल के साथ बाइक से वापस घर जा रहे थे।

प्रयागराजSep 30, 2024 / 07:07 am

Krishna Rai

Prayagraj crime: प्रयागराज के उतरांव दुघरा गांव निवासी निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख रविवार को सुबह 9:00 बजे घर से निकले। वह अपने परिचित अनिल के साथ बाइक से फूलपुर मंडी गए और फिर दोपहर में वापस लौटने लगे। अभी वह सलेमपुर किसान मंडी फरीदपुर के पास पहुंचे थे। इसी बीच बाइक से आए दो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी और पलक झपकते ही वहां से भाग निकले।
पेट में लगी गोली गोली (Prayagraj crime)

पेट में लगते ही पूर्व प्रमुख चीखने लगे। उनके बताने पर चालक अनिल ने घरवालों को सूचित किया तो आनन फानन में परिजन आ गए। इसके बाद पुलिस भी पहुंची और फिर उन्हें स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय ले जाया गया। वहां उनकी हालत बिगड़ती जा रही थी और यह देखकर परिजन देर शाम उन्हें सिविल लाइंस स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर चले गए। जहां डॉक्टरों ने गोली तो निकाल दी है। लेकिन, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पट्टीदारों से विवाद आया सामने

Prayagraj crime: सूत्रों के मुताबिक प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख का पट्टीदारों से विवाद चल रहा है। एसीपी उतरांव पंकज लवानिया ने बताया कि घायल से मिली जानकारी के आधार पर चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। गांव के ही एक व्यक्ति से जमीन को लेकर रंजिश की भी बात सामने आई है, जिसने धमकी भी दी थी। हालांकि जांच पूरी होने पर मामला साफ होगा।

Hindi News / Prayagraj / प्रयागराज में घर लौट रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख को मारी गोली, पट्टीदार हिरासत में

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.