प्रयागराज

Lok sabha Elections 2024: सपा को बड़ा झटका, ऋचा सिंह बीजेपी में शामिल

Lok sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले यूपी में समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। इलाहाबाद विवि छात्रसंघ की पूर्व अध्यक्ष और प्रयागराज वेस्ट सीट से सपा की प्रत्याशी रहीं ऋचा सिंह सिंह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं।

प्रयागराजFeb 21, 2024 / 05:31 pm

Aman Pandey

Lok Sabha Elections 2024 समाजवादी पार्टी की युवा नेत्री और इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ की पूर्व अध्यक्ष ऋचा सिंह बुधवार को बीजेपी में शामिल हो गईं। ऋचा सिंह युवाओं के बीच में काफी जनाधार रखती हैं। इससे पहले
दिसंबर 2016 में औपचारिक रूप से सपा में शामिल होने वाली ऋचा सिंह अक्टूबर 2015 में सपा के समर्थन से इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ (AUSU) की अध्यक्ष चुनी गई थीं। बाद में सपा ने 2017 में ऋचा सिंह को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन वह इस चुनाव में हार गई थीं।
बता दें कि पूर्व सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) की रामचरितमानस (Ramcharitmanas) पर टिप्पणी के विरोध में ऋचा सिंह ने आवाज उठाई थी। दोनों के बीच बयानबाजी भी हुई थी। 16 फरवरी 2023 को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।
यह भी पढ़े- लोकसभा चुनाव से पहले BSP को बड़ा झटका, मायावती का साथ छोड़ने की तैयारी में सभी 10 सांसद?

हालांकि इसको लेकर ऋचा सिंह ने पार्टी के खिलाफ कार्रवाई के लिए चुनाव आयोग से गुहार लगाई थी। इसके साथ ही उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव को ट्विटर पर टैग कर निशाना साधा था।

Hindi News / Prayagraj / Lok sabha Elections 2024: सपा को बड़ा झटका, ऋचा सिंह बीजेपी में शामिल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.