scriptLok sabha election 2024: फूलपुर लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी अमरनाथ मौर्या ने किया नामांकन,ये लोग हुए शामिल | Patrika News
प्रयागराज

Lok sabha election 2024: फूलपुर लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी अमरनाथ मौर्या ने किया नामांकन,ये लोग हुए शामिल

Up Lok Sabha Election 2024: फूलपुर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अमरनाथ मौर्या ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान सपा और कांग्रेस के कई नेता मौजूद रहे।

प्रयागराजMay 04, 2024 / 05:51 pm

Pravin Kumar

SP candidate Amarnath Maurya from Phulpur Lok Sabha seat
Lok Sabha Election 2024: फूलपुर लोकसभा संसदीय सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अमरनाथ मौर्या ने आज यानी शनिवार के दिन कलेक्ट्रेट पहुंच कर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अमरनाथ मौर्या जैसे ही अपने आवास से सुबह 11 बजे के करीब कलेक्ट्रेट परिसर के लिए अपने एक चार पहिया वाहन से निकले लेकिन रास्ते में उनको देखते ही समाजवादी समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा।
गहमागहमी के बाद दाखिल हुआ नामांकन पत्र

कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर पहुंचते ही समाजवादी पार्टी के नेताओं की पुलिस प्रशासन से नोकझोंक होने लगी पुलिस ने उनको समझाया। फूलपुर संसदीय सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अमरनाथ मौर्या ने कहा कि उनके प्रस्तावकों को अंदर आने नहीं दिया जा रहा है। थोड़ी देर के लिए हुई गहमागहमी के कुछ देर बाद माहौल शांत हुआ। फिर इसके बाद सपा प्रत्याशी अमरनाथ मौर्या ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
ये लोग हुए शामिल

नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान उनके साथ सपा के एमएलसी मान सिंह यादव, सपा विधायक विजमा यादव, सपा नेता संदीप यादव, सपा नेता मयंक यादव जॉन्टी आदि कई सपा और इंडिया गठबंधन से जुड़े नेता और भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hindi News/ Prayagraj / Lok sabha election 2024: फूलपुर लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी अमरनाथ मौर्या ने किया नामांकन,ये लोग हुए शामिल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो