bell-icon-header
राजनीति

पंजाबः मान कैबिनेट में बड़े फेरबदल की तैयारी के बीच मंत्री फौजा सिंह का इस्तीफा, खुद बताई वजह

पंजाब के बागवानी मंत्री फौजा सिंह सरारी ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया हैै सरारी ने निजी कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया है।

Jan 07, 2023 / 03:29 pm

Shaitan Prajapat

Fauja Singh Sarari

पंजाब के कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पंजाब के बागवानी मंत्री फौजा ने निजी कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया है। सूत्रों के मुताबिक सरारी ने अपना इस्तीफा भगवंत मान को भेजा, जिन्होंने इसे स्वीकार कर लिया है। मंत्री फौजा सिंह ने ऐसे समय अपना इस्तीफा दिया है, जब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कैबिनेट में बड़े फेरबदल की तैयारी कर ली है। बताया जा रहा है कि कई मंत्रियों के विभाग बदले जा सकते हैं। आज शाम 5 बजे से पहले राज्यपाल निवास में एक प्रोग्राम का आयोजन होना है।


मंत्री फौजा सिंह ने इस्तीफे के लिए व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया। साथ ही कहा कि मैं पार्टी का वफादार सिपाही हूं और हमेशा रहूंगा। संभावना जताई जा रही है कि भगवंत मान कैबिनेट में बड़ा फेरबदल हो सकता है।

उन पर पहले भ्रष्टाचार के आरोप भी लगे थे। महीनों बाद एक ऑडियो क्लिप सामने आई थी जिसमें उन्हें कथित तौर पर पैसे वसूलने के लिए एक सौदा तय करते हुए सुना गया। सरकारी अधिकारियों की मदद से कुछ ठेकेदारों को जबरन वसूली के लिए के मामले में एक करीबी सहयोगी के साथ उनकी कथित बातचीत का एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। हालांकि फौजा सिंह सरारी ने आरोपों का खंडन करते हुए पुलिस में लीक ऑडियो के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने ऑडियो क्लिप को फर्जी करार देते हुए इसे एक बड़ी साजिश का हिस्सा बताया था।

Hindi News / Political / पंजाबः मान कैबिनेट में बड़े फेरबदल की तैयारी के बीच मंत्री फौजा सिंह का इस्तीफा, खुद बताई वजह

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.