bell-icon-header
राजनीति

चंद्रकांत पाटिल बने महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष, रावसाहेब दानवे की ली जगह

Chandrakant Patil को बनाया गया Maharashtra BJP President
Raosaheb Danve ने महाराष्ट्र BJP अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा
Swatantra Dev Singh को बनाया गया UP BJP President

Jul 16, 2019 / 05:31 pm

Shivani Singh

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh ) और महाराष्ट्र को एक साथ दो नए बीजेपी अध्यक्ष मिल गए हैं। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने चंद्रकांत दादा पाटिल ( Chandrakant Patil ) को महाराष्ट्र ( Maharastra ) का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। वहीं, स्वतंत्र देव सिंह को उत्तर प्रदेश बीजेपी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा मंगल प्रभात लोढ़ा को मुंबई महानगर भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया है। इसकी जानकारी बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने संगठनात्मक नियुक्ति के तहत पत्र जारी कर दी।

यह भी पढ़ें

कर्नाटक संकट : बागी विधायकों की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट कल सुनाएगा फैसला

 

https://twitter.com/ANI/status/1151066516084969477?ref_src=twsrc%5Etfw
बीजेपी नेता स्वतंत्र देव सिंह, इस वक्त उत्तर प्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री हैं। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में मंत्री बनने के बाद मौजूदा यूपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। स्वतंत्र देव सिंह उनकी जगह लेंगे ।
 

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1151066581847498752?ref_src=twsrc%5Etfw
इसके अलावा बीजेपी के महाराष्ट्र अध्यक्ष रावसाहेब पाटिल दानवे ने केंद्र सरकार में मंत्री बनने के बाद आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद चंद्रकांत दादा पाटिल को महाराष्ट्र का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।
https://twitter.com/ANI/status/1151059553552912385?ref_src=twsrc%5Etfw
‘एक व्यक्ति-एक पद’ की नीति’

 

बता दें कि बीजेपी ने ‘एक व्यक्ति-एक पद’की नीति अपनाई है। इसके तहत केंद्रीय मंत्री बनने के बाद महेंद्र नाथ पांडे यूपी बीजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री नहीं रह सकते थे। इसलिए उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। वहीं, अब स्वतंत्र देव सिंह को यूपी बीजेपी का अध्यक्ष बनने के बाद प्रदेश मंत्रिमंडल पद से इस्तीफा देना होगा।
चंद्रकांत दादा पाटिल ( Chandrakant Patil )

 

chandrika
महाराष्ट्र में बीजेपी ने बड़ा फेरबदल करते हुए चंद्रकांत दादा पाटिल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। इससे पहले रावसाहब दानवे पाटिल प्रदेश अध्यक्ष थे। चंद्रकांत दादा पाटिल पश्चिम महाराष्ट्र में बड़ा प्रभाव रखते हैं। वह राज्य के राजस्व और लोक निर्माण मंत्री भी रह चुके हैं। इसके अलाव पाटिल ने पुणे और कोल्हापुर के पालकमंत्री का पद भी संभाला है।
बता दें कि महाराष्ट्र में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में चुनावों से पहले पार्टी की ओर से राज्य में बड़े स्तर पर फेरबदल जारी है ।

कौन हैं स्वतंत्र देव सिंह ( swatantra dev singh )
 

Swatantra Dev Singh

बीजेपी ने स्वतंत्र देव सिंह को यूपी का नया प्रदेश अध्यक्ष चुना है। स्वतंत्र देव सिंह को कांग्रेस सिंह के नाम से भी जाना जाता है। उन्हें योगी सरकार में परिवाहन विभाग में स्वतंत्र प्रभार मंत्री बनाया गया था।

बता दें कि यूपी में लोकसभा चुनाव से लेकर विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी की जितनी भी रैली हुई, उसे सफल बनान के पीछे स्वतंत्रदेव का बहुत बड़ा हाथ माना जा रहा है। ऐसी चर्चा है कि बैकवर्ड चेहरा होने की वजह से भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है।

स्वतंत्र देव सिंह आरएसएस प्रचारक भी रह चुके हैं। वे 2004 में विधान परिषद के सदस्य भी थे। उसी साल उन्हें प्रदेश महामंत्री बनाया गया था। वह 2004 से 2014 तक दो बार प्रदेश महामंत्री रहे। 2010 में उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद 2012 से अभी तक महामंत्री बने हुए थे।

Hindi News / Political / चंद्रकांत पाटिल बने महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष, रावसाहेब दानवे की ली जगह

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.