bell-icon-header
राजनीति

CM बघेल ने भाजपा पर किया करारा वार, बोले – 2018 में ही BJP से उठ गया था जनता का विश्वास

CG Political News : कांग्रेस के राष्ट्रीय मल्लिकार्जुन खरगे रविवार को रायपुर पहुंचे। यहां से वे सीधे जांजगीर में जाकर भरोसा का सम्मेलन में शामिल हुए।

Aug 14, 2023 / 11:52 am

Kanakdurga jha

CM बघेल ने भाजपा पर किया करारा वार, बोले – 2018 में ही BJP से उठ गया था जनता का विश्वास

CG Political News : कांग्रेस के राष्ट्रीय मल्लिकार्जुन खरगे रविवार को रायपुर पहुंचे। यहां से वे सीधे जांजगीर में जाकर भरोसा का सम्मेलन में शामिल हुए। इससे पहले एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की अगवानी की। यहां से खरगे हेलीकॉप्टर से जांजगीर गए। एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए सीएम बघेल ने भाजपा के आरोपों पर कहा, भरोसा 2018 में भाजपा से उठ गया था। पिछले वर्षों में चुनाव व उपचुनाव हुए सब में कांग्रेस पर ही लोगों ने भरोसा जताया है। ऐसा विश्वास है कि आगे भी जनता कांग्रेस पर ही भरोसा जताएगी।
यह भी पढ़ें

नक्सलियों ने ली कोटवार की जान, शव के साथ पोस्टर फेंककर बताई वजह, देखें VIDEO

भरोसे के संकट के दौर से गुजर रही कांग्रेस: चंदेल

विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के छत्तीसगढ़ दौरे पर सियासी हमला बोला है। उन्होंने कहा, आज तो कांग्रेस और प्रदेश सरकार खुद ही अपने प्रति भरोसे के भयावह संकट के दौर से गुजर रही है। कांग्रेस की प्रदेश सरकार के घपलों-घोटालों और भ्रष्टाचार ने कांग्रेसमुक्त छत्तीसगढ़ की प्रस्तावना लिख दी है और समूचा प्रदेश समवेत स्वर में कह रहा है-भूपेश है तो भरोसा है, छत्तीसगढ़ के गांव-गांव में भ्रष्टाचार परोसा है। उन्होंने कहा, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे के जांजगीर दौरे से यह साफ हो गया है कि कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं का ही प्रदेश सरकार और कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व पर अब भरोसा नहीं रह गया है।
यह भी पढ़ें

यहां 100 से ज्यादा युवा कांग्रेस में हुए शामिल, विधायक विक्रम मंडावी ने दिलाई सदस्यता

राहुल गांधी के बयान का किया समर्थन

वायनाड में राहुल गांधी के बयान का समर्थन करते हुए सीएम ने कहा, भारत देश एक परिवार की तरह है, जिसमें विभिन्न जाति धर्म के लोग निवास करते हैं। सब एक साथ प्रेम से भाईचारे के साथ रहते हैं। भाजपा लोगों के बीच में हिंसा घृणा फैलाना कर समाज को तोड़ना चाहती है।
एफआईआर दर्ज करने से सच्चाई नहीं छिपेगी

मध्यप्रदेश में प्रियंका गांधी और कमलनाथ के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने पर सीएम ने कहा, जब ठेकेदार खुद लिखकर दे रहे हैं कि 50 फीसदी कमीशन लिया जाता है, तो इससे बड़ा प्रमाण क्या होगा। एफआईआर कर देने से सच्चाई थोड़ी छिप जाएगी।
यह भी पढ़ें

वन विकास निगम के अफसर का रिश्वत लेते वायरल हुआ वीडियो, बिल पास करने के लिए मांग रहा था इतनी रकम

एक साल में भी पहचान नहीं बना पाए साव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर सीएम ने कहा, अच्छी बात है कि उनका एक साल पूरा हो गया है, लेकिन अभी तक वो न तो रमन सिंह और न ही बृजमोहन अग्रवाल का विश्वास जीत पाए। वो अपनी कोई पहचान भी नहीं बना पाए हैं। अपने संसदीय क्षेत्र में कम से कम एयरपोर्ट का विस्तार तो कर लेते। जो ट्रेन बंद है वह चालू कर लेते। अरुण साव अपने संसदीय क्षेत्र में काम नहीं कर पाए जो सीधा केंद्र सरकार से जुड़ा हुआ है।

Hindi News / Political / CM बघेल ने भाजपा पर किया करारा वार, बोले – 2018 में ही BJP से उठ गया था जनता का विश्वास

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.