दो बार विधायक रहे हैं
संगठन का लंबा अनुभव रखने वाले
राठौड़ सुमेरपुर से दो बार विधायक रहे हैं। जिलाध्यक्ष समेत पार्टी के कई उच्च पदों पर उनका अनुभव रहा है। मूल ओबीसी के राठौड़ वर्ष 2013 में
वसुंधरा सरकार में उप मुख्य सचेतक रहे हैं। संगठनात्मक रूप से कई जिलों के प्रभारी के तौर पर काम किया है। राठौड़ सर्वप्रथम 2003 में सुमेरपुर से विधायक चुने गए थे, लेकिन 2008 में उन्हें पार्टी ने टिकट नहीं दिया। 2013 में फिर वे विधायक बने, लेकिन 2018 और 2023 में उनका टिकट कट गया।
पाली जिले में खुशी का माहौल, माथुर के बाद पाली के दूसरे प्रदेश अध्यक्ष
राठौड़ को भाजपा की कमान सौंपने से पाली जिले में उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। पाली जिले से प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचने वाले राठौड़ दूसरे भाजपा नेता है। भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश माथुर भी पार्टी अध्यक्ष रहे हैं।