पाली विधानसभा
कांग्रेस प्रत्याशी : भीमराज भाटी
– फैक्टि्रयां को 24 घंटे चलाना
– शहर-गांव की खस्ताहाल सड़कों को सुधारना
– पेयजल की समस्या का समाधान
– प्रदूषण की समस्या का समाधान
– युवाओं को रोजगार दिलवाने का प्रयास
भाजपा प्रत्याशी : ज्ञानचंद पारख
– पहले से मंजूर योजनाओं को धरातल पर लाना।
– प्रदूषण की समस्या के समाधान के लिए दो जेडएलडी प्लांट लाएंगे।
– पाली में विश्वविद्याल लाने का प्रयास रहेगा।
– जोधपुर-रोहट पाइप व जल जीवन मिशन का कार्य
– पाली शहर की सीवरेज व सड़कों को ठीक करवाया जाएगा।
सुमेरपुर विधानसभा
भाजपा प्रत्याशी : जोराराम कुमावत
– उपखंड मुख्यालय पर ट्रोमा सेंटर की स्थापना करवाना।
-कृषि मंडी में बंद पड़ी जीरा मंडी को शुरू करवाना।
-राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को जिला अस्पताल में क्रमोन्नत करवाना।
-हर घर नल योजना में घर घर पानी पहुंचाना।
-उपखंड मुख्यालय पर डिस्कॉम एक्सइएन कार्यालय खुलवाना।
कांग्रेस प्रत्याशी : हरिशंकर मेवाड़ा
-सुमेरपुर-तखतगढ़ नगरपालिका में पट्टों में हुए भ्रष्टाचार की जांच करवाना।
-राजकीय महाविद्यालय को पीजी में क्रमोन्नत करवाना।
-हर गांव-ढाणी को पक्की सड़क से जोड़ना।
-कृषि मंडी की डीएलसी दर में संशोधन करवाना।
-उपखंड मुख्यालय पर जिला अस्पताल की स्वीकृति जारी करवाना।
सोजत विधानसभा
भाजपा प्रत्याशी : शोभा चौहान
– सोजत में शुद्ध मीठा पानी उपलब्ध कराना।
– बेसहारा मवेशियों की रोकथाम के लिए नंदीशाला का निर्माण कराना।
– दुर्ग पर टेलीस्कोप लगवाना।
– नवीन औद्योगिक क्षेत्र विकसित करना।
– ग्रामीण क्षेत्र में नवीन पथ निर्माण के साथ रोडवेज बस शुरू कराना।
कांग्रेस प्रत्याशी : निरंजन आर्य
– रिंग रोड का निर्माण कराना।
– हिमालय का पानी सोजत लाना।
– सोजत दुर्ग विकसित करना।
– साइंस पार्क निर्माण कराना
– आयुर्वेद औषद्यालय को आयुष चिकित्सालय में क्रमोन्नत करना।
मारवाड़ जंक्शन विधानसभा
भाजपा प्रत्याशी : केसाराम चौधरी
– पानी की समस्या को दूर करना, घर-घर पानी पहुंचाना।
– जल जीवन मिशन के तहत बिछाई गई घटिया पाइप लाइन को बदलवाना।
– बिजली की समस्या को दूर करना।
– भ्रष्टाचार करने वालों को उजागर करना।
– चरमराई हुई शिक्षण व्यवस्था को सुधारना।
कांग्रेस प्रत्याशी : खुशवीर सिंह
– मारवाड़ जंक्शन डाक बंगले से पोस्ट ऑफिस तक ओवरब्रिज का निर्माण करवाना।
– युवाओं को रोजगार दिलाएंगे।
– शिक्षा व खेल को बढ़ावा दिया जाएगा ।
– बड़े गांवों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनवाए जाएंगे ।
– पानी की समस्या को दूर करने चंबल का पानी लाएंगे।
जैतारण विधानसभा
भाजपा प्रत्याशी : अविनाश गहलोत
– जैतारण में खेल एकेडमी की स्थापना करना।
– कृषि उपज मंडी समिति का सौंदर्यकरण।
– स्थानीय लोगों को सीमेंट इकाइयों में रोजगार दिलाना।
– जैतारण में केन्द्रीय विद्यालय व रास क्षेत्र में महाविद्यालय खुलवाने का प्रयास।
– क्षेत्र की सड़कों का सुदृढ़ीकरण एवं पेयजल समस्या का समाधान।
कांग्रेस प्रत्याशी : सुरेन्द्र गोयल
– जवाई परियोजना में स्वीकृत गांवों में जवाई का पानी पहुंचाना व वंचित गांवों को बिसलपुर से जोड़ना
– सड़कों का सुदृढ़ीकरण, सीवरेज की मरम्मत।
– रास व मगरा क्षेत्र में सरकारी कॉलेज खुलवाने का प्रयास।
– विद्युत समस्या के समाधान के लिए जीएसएस।
– जैतारण, निमाज सहित सभी बड़े कस्बों में चिकित्सा सुविधा।
बाली विधानसभा
भाजपा प्रत्याशी : पुष्पेंद्र सिंह राणावत
– बाली के आदिवासी क्षेत्र में पंचायत समिति गठित करना।
– देवासी समाज के बच्चों के लिए आवासीय विद्यालय।
– देसूरी में ट्रॉमा सेंटर बनाने के लिए प्रयास।
– सादड़ी में फूल सब्जी मंडी विकसित करवाएंगे।
– बाली में वेटरनरी व सादड़ी कृषि महाविद्यालय खुलवाने का प्रयास।
कांग्रेस प्रत्याशी : बद्रीराम जाखड़
– बाली को जिला घोषित करने का प्रयास।
– आदिवासी क्षेत्र में महाविद्यालय खुलवाएंगे।
– बाली में मेडिकल कॉलेज स्वीकृत करना।
– बाली में कृषि मंडी चालू करना।
– मीठड़ी बांध की ऊंचाई घटाना।