bell-icon-header
अन्य खेल

Paris Olympic 2024: पेरिस से चूहे भगाने के लिए मशक्कत कर रहे अधिकारी

Rats in Paris: पेरिस ओलंपिक खेलों की शुरुआत से पहले चूहे प्रशासन के लिए मुसीबत का सबब बने हुए हैं। दरअसल, पेरिस में चूहों की भरमार रहती है और प्रशासन नहीं चाहता कि ओलंपिक खेलों के दौरान ये चूहे खेल प्रेमियों को परेशान करें।

नई दिल्लीJul 25, 2024 / 08:11 am

lokesh verma

Rats in Paris: पेरिस ओलंपिक खेलों की शुरुआत से पहले चूहे प्रशासन के लिए मुसीबत का सबब बने हुए हैं। दरअसल, पेरिस में चूहों की भरमार रहती है और प्रशासन नहीं चाहता कि ओलंपिक खेलों के दौरान ये चूहे यहां आने वाले दुनियाभर के खेल प्रेमियों को परेशान करें। साथ ही ये चूहे शहर की खूबसूरती में दाग लगा सकते हैं। चूहों को भगाने के लिए स्‍पेशल टीम का भी गठन किया गया है।

खास रणनीति बनाई

– प्रशासन ने चूहों को दूर रखने के लिए खास रणनीति बनाई है। इसके तहत, सभी खेल स्थलों और जश्न मनाने के इलाकों का अच्छी तरह से निरीक्षण किया गया। जहां चूहों के रहने के ठिकाने मिले, वहां जाल लगाकर और केमिकल का इस्तेमाल किया जा रहा है।
– एफिल टावर के पीछे वाले पार्क, जहां बीच वॉलीबॉल के मुकाबले खेले जाएंगे और लूवर गार्डन, जहां ओलंपिक मशाल जलेगी। इन दोनों जगहों पर चूहों की भरमार रहती है। प्रशासन ने इन इलाकों को खासतौर से साफ करवाया है।
– शहर में चूहे पकडऩे वाली “स्मैश” टीम ने भी ओलंपिक आयोजन समिति को खेल स्थलों को साफ और व्यवस्थित रखने के उपाय सुझाए हैं।

यह भी पढ़ें

तीन गोल्‍ड मेडल जीतकर इतिहास रचेंगे भारतीय एथलीट, जानें किसने की ये भविष्यवाणी

7500 कर्मचारी सफाई अभियान में लगे

ओलंपिक के दौरान सफाई और कूड़ा एकत्रित करने का काम शहर के 7500 कर्मचारियों पर है। पिछले साल हड़ताल के कारण शहर की सडक़ों पर 10,000 टन कचरा जमा हो गया था। इस बार ओलंपिक के दौरान काम करने वाले इन कर्मचारियों को बोनस दिया जाएगा।

संबंधित विषय:

Hindi News / Sports / Other Sports / Paris Olympic 2024: पेरिस से चूहे भगाने के लिए मशक्कत कर रहे अधिकारी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.