फिनलैंड के तुर्कू में खेले गए पावो नूरमी गेम्स में नीरज ने अपने तीसरे प्रयास में 85.97 मीटर दूर भाला फेंका। यह उनका बेस्ट थ्रो था। इस सीजन नीरज लगातार संघर्ष करते हुए नज़र आए हैं। दोहा डायमंड लीग 2024 में उन्होंने 88.36 मीटर का थ्रो किया था। लेकिन उन्हें यहां हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद फेडरेशन कप में वे मात्र 82.27 मीटर दूर भाला फेंक पाये थे।
1. नीरज चोपड़ा (भारत)- 88.36 मीटर
2. टोनी केरेनन (फिनलैंड)- 84.19 मीटर
3. ओलिवर हेलैंडर (फिनलैंड)- 83.96 मीटर
4. एंडरसन पीटर्स (ग्रेनाडा)- 82.58 मीटर
5. एंड्रियन मर्डारे (मोल्डोवा)- 82.19 मीटर
6. केशोर्न वॉलकॉट (त्रिनिदाद)- 81.93 मीटर
7. मैक्स डेहनिंग (जर्मनी)- 79.84 मीटर
8. लस्सी एटेलेटालो (फिनलैंड)- 79.35 मीटर
नीरज ने 2022 में तुर्कू में ही अपने करियर का बेस्ट का बेस्ट 89.30 मीटर का थ्रो फेंका था। तब वे उपविजेता रहे थे जबकि स्थानीय खिलाड़ी ओलिवर हेलेंडर उस संस्करण में विजेता रहे थे। इस बार नीरज ने उन्हें पछाड़ा है। हेलैंडर 83.96 मीटर के साथ इस बार तीसरे नंबर पर रहे। वहीं फिनलैंड के टोनी केरेनन ने 84.19 मीटर के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
पहला प्रयास – 83.62 मीटर
दूसरा प्रयास – 83.45 मीटर
तीसरा प्रयास – 85.97 मीटर
चौथा प्रयास – 82.21 मीटर
पांचवां प्रयास- फाउल
छठा प्रयास- 82.97 मीटर
नीरज ने 2022 में ही डायमंड लीग के स्टोकहोम फेज में 89.94 मीटर भाला फेंक कर इसमें सुधार किया था। नीरज अब भी 90 मीटर क्लब में शामिल नहीं हो पाये हैं। बता दें पावो नूरमी गेम्स में जर्मनी के मैक्स डेहिंग का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। डेहिंग 90 मीटर क्लब में सबसे कम उम्र के सदस्य हैं। वे यहां 79.84 मीटर का थ्रो ही फेंक पाये।