scriptRefugee Problem : विश्व में लगातार जटिल होती जा रही है शरणार्थी समस्या | refugee problem is getting complicated in the world | Patrika News
ओपिनियन

Refugee Problem : विश्व में लगातार जटिल होती जा रही है शरणार्थी समस्या

refugee problem : डेटा स्टोरी विस्थापितों की मुश्किल कम नहीं, आसान नहीं पुनर्वास और वापसी।82.4 मिलियन विस्थापितों की कुल संख्या ।

Aug 23, 2021 / 12:19 pm

Patrika Desk

Refugee Problem :  विश्व में लगातार जटिल होती जा रही है शरणार्थी समस्या

Refugee Problem : विश्व में लगातार जटिल होती जा रही है शरणार्थी समस्या

refugee problem : अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। बड़ी संख्या में लोग अफगानिस्तान छोडऩा चाहते हैं। वहां भगदड़ की स्थिति है। पहले भी विश्व के दूसरे इलाकों में लोग अपना देश छोडऩे को मजबूर हुए हैं। यूएनएचसीआर यानी यूनाइटेड नेशंस हाई कमिश्नर फॉर रिफ्यूजी के अनुसार दुनिया भर में करीब 82.4 मिलियन लोगों को अपने मूल स्थानों से विस्थापित होना पड़ा है। यह आंकड़ा 2020 के अंत तक का है। यह स्थिति मानवता को शर्मसार करने वाली है।

वर्ष 2020 में नए विस्थापितों की कुल संख्या 11.2 मिलियन…
वर्ष 2020 के दौरान 11.2 मिलियन लोगों को पलायन करने के लिए मजबूर होना पड़ा, जबकि 2019 में यह आंकड़ा 11.0 मिलियन था। इस आंकड़े में पहली बार विस्थापित लोगों के साथ-साथ बार-बार विस्थापित होने वाले लोग भी शामिल हैं।
यूएनएचसीआर की सहायता और किसी अन्य तरह की मदद से वर्ष 2020 में 2,51,000 शरणार्थी अपने मूल देश में लौटने में कामयाब रहे। यह पिछले दशक की तीसरी सबसे कम संख्या है। विभिन्न देशों के भीतर विस्थापित हुए 3.2 मिलियन लोग अपने मूल स्थानों पर लौटने में कामयाब रहे।

वर्ष 2020 में अपने मूल स्थानों पर लौटने वाले विस्थापितों की संख्या कुल संख्या 3.4 मिलियन –
3.2 अपने ही देश में विस्थापित हुए लोग वापस लौटे।
0.25 दूसरे देशों के शरणार्थी जो अपने मूल स्थानों पर लौटे

वर्ष 2020 में नए विस्थापितों की संख्या-
9.8 विभिन्न देशों के भीतर।
1.4 अपने देश से बाहर शरण मांगने वालों की संख्या।

82.4 मिलियन विस्थापितों की कुल संख्या-
20.7 यूएनएचसीआर के तहत शरणार्थी
26.4 विभिन्न देशों में शरणार्थी
5.7 यूएनआरडल्ब्यूए के तहत फिलीस्तीनी शरणार्थी
3.9 वेनेजुएला से बाहर विस्थापित
4.1 शरण मांगने वाले
48.0 अपने देशों के भीतर विस्थापित
(सभी आंकड़े मिलियन में )

Hindi News / Prime / Opinion / Refugee Problem : विश्व में लगातार जटिल होती जा रही है शरणार्थी समस्या

ट्रेंडिंग वीडियो