bell-icon-header
ओपिनियन

आपकी बात, मच्छरजनित बीमारियों से कैसे बचा जा सकता है?

पाठकों की मिलीजुली प्रतिक्रियाएं मिलीं, पेश हैं चुनिंदा प्रतिक्रियाएं 

जयपुरSep 26, 2024 / 06:04 pm

Gyan Chand Patni

Delhi is cautious about dengue and malaria

 ….. 

  जरूरी है सावधानी और सतर्कता 

मच्छरजनित रोगों से बचने के लिए सावधानी और सतर्कता जरूरी  है। सबसे मुख्य बात अपने आस-पास और घर में भी कहीं पानी भरा न रहने दें। शरीर को ढकने के लिए पूरे कपड़े पहनें। मच्छरों को भगाने के लिए  स्प्रे भी कर सकते हैं। मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया मच्छरों से ही फैलते हैं। सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करने से भी इनसे बचा जा सकता हैं। ग्राम पंचायत, नगर पालिका  और निगम भी घरों में फोगिंग करके लोगों को बचा सकते हैं।                          -निर्मला देवी वशिष्ठ, राजगढ़, अलवर 
 …………  

कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करें  

मच्छर डेंगू, चिकनगुनिया और जीका वायरस जैसी खतरनाक बीमारियां फैला देते हैं। मच्छर पानी में बहुत अधिक पनपते हैं।  इसलिए घरों और घरों के आसपास साफ सफाई रखनी चाहिए। नालियों और आसपास पानी से भरे गड्ढों में कीटनाशक दवाओं को  डालना चाहिए।  पूरी आस्तीन वाले कपड़े पहनना चाहिए। दरवाजे और खिड़कियों में जालीदार किवाड़ लगवानी चाहिए। संक्रमण ग्रस्त क्षेत्रों में जाने से बचना चाहिए।
 -मोदिता सनाढ्य, उदयपुर 

 ………….  

  साफ-सफाई पर ध्यान दें  घर के अंदर और बाहर नियमित रूप से सफाई करें। कूलर, फ्रिज की ट्रे और गमलों में भरा पानी समय-समय पर बदलें। यह मच्छरों के प्रजनन को रोकने में मदद करेगा। मच्छरों से बचाव के ये उपाय अपनाकर हम इन बीमारियों को फैलने से रोक सकते हैं। जागरूकता और सावधानी ही बचाव का सबसे कारगर तरीका है। 
-अभिषेक राय, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश

 ………………  

सचेत रहने की जरूरत

 मच्छरजनित बीमारियों से बचने के लिए सर्वप्रथम तो हमें बरसात के मौसम से पूर्व ही सचेत हो जाना चाहिए। आसपास जमा हुए पानी नालों तथा गड्ढों की साफ सफाई की जानी चाहिए। कीटनाशक दवाओं और फोमिंग का उपयोग करना चाहिए। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। घर के अंदर भी सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। बच्चों को बदन ढकने वाले वस्त्र पहनाने चाहिए तथा मच्छर से बचाव करने वाले क्रीम का उपयोग करना चाहिए। 
सरिता प्रसाद, पटना 

………….

 मच्छरों के प्रजनन को रोकने की जरूरत

 मच्छरजनित बीमारियों से बचने के लिए उनके प्रजनन को रोकने पर ध्यान देना होगा। मच्छरो को प्रजनन के  स्थिर पानी पसंद होता है। इसलिए कहीं भी पानी नहीं ठहरने दें। कूलर, बाल्टियों और गमलों में पानी को नियमित रूप से बदलना चहिए।
 -गोपाल अरोड़ा जोधपुर 

 ……………. 

 कूलर-टंकियों की सफाई करें 

मानसून के बाद सबसे बड़ी समस्या है मच्छर और उसके काटने से होनी वाली बीमारियों की। इस सीजन में मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए आवश्यक है कि बारिश के दौरान घर के सभी कूलर व टंकियों को अच्छी तरह से कपड़े से रगड़कर साफ करें। फ्रिज की ट्रे के पानी को जरूर साफ करें। घर में प्रयोग किए जा रहे एसी के पानी को एकत्रित न होने दें क्योंकि एसी के साफ एकत्रित पानी में भी डेंगू फैलाने वाले मच्छर पैदा होते हैं। जिस पानी को निकालना संभव न हो उसमें काला तेल या डीजल डाल सकते हैं, जिससे मच्छरों की उत्पत्ति न हो पाए। मलेरिया व मच्छरजनित बीमारियों से बचने के लिए मच्छरदानी या मच्छर नाशक क्रीम का प्रयोग करना चाहिए। घर के दरवाजे व खिड़कियों पर जाली इस्तेमाल करें। -अजिता शर्मा उदयपुर
 …………

  जरूरी है बचाव

  मच्छरजनित बीमारियां बढ़ रही हंै। घरों में पुराने कबाड़, कूलर के टब में पानी जमा नहीं होने दें। साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें और मच्छरों से बचाव के लिए, मच्छर जाली और मच्छर रोधक क्रीम का प्रयोग करे। -पवन बैरवा, भीलवाड़ा 
  …………………… 

 पानी जमा नहीं होने देना चाहिए

जिन जगहों पर पानी भरा रहता है, वहां मच्छरों के पनपने की ज्यादा आशंका होती है। अत: घरों के आसपास पानी जमा नहीं होने देना चाहिए। मच्छरों के काटने से बचाव के लिए सभी को, विशेषकर बच्चों को भी मच्छर – निरोधक क्रीम, शरीर के खुले हिस्सों पर लगाना चाहिए और पूरी आस्तीन वाले कपड़ों को पहनने की प्राथमिकता देनी चाहिए। 
 -नरेश कानूनगो, देवास, म.प्र

.  ……….. 

 समुचित व्यवस्था जरूरी

मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया जैसी मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के लिए कीटनाशक दवाएं और निदान संबंधी चीजें पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हों। बारिश के पानी की निकासी के लिए समुचित व्यवस्था हो। नालियां ढकी हुई हों, पार्कों की समुचित सफाई के साथ साथ सरकार द्वारा नियमित रिपोर्ट, वर्चुअल मीटिंग और समीक्षा के माध्यम से बीमारियों पर निगरानी रखी जाए।  
-सुनीता प्रजापत, हनुमानगढ़ 

Hindi News / Prime / Opinion / आपकी बात, मच्छरजनित बीमारियों से कैसे बचा जा सकता है?

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.