bell-icon-header
नोएडा

मां ने नाश्ते में दिया कम टोस्ट, नाराज बेटी ने पंखे से लटकर दी जान

Noida News: उत्तर प्रदेश में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 18 वर्षीय बेटी ने फांसी लगाकर जान दे दी। जांच में पता चला है कि मृतका की मां ने उसे सुबह चाय और टोस्ट खाने के लिए दिया था। उसे टोस्ट थोड़ा कम मिला था। इससे वो नाराज हो गई थी।

नोएडाFeb 07, 2024 / 06:16 pm

Aman Pandey

नोएडा के थाना फेस-दो क्षेत्र के भंगेल चौकी क्षेत्र की पूजा (18) ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर भंगेल चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। फंदे से लटकी लड़की को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, इससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस के मुताबिक, लड़की के परिजनों ने बताया कि मृतका दो बहन है। मां ने छोटी बहन को एक टोस्ट ज्यादा दिया था। इसी बात को लेकर पूजा नाराज हो गई थी। इसके बाद पूजा ने अपनी मां से झगड़ा भी किया था। बाद में जब पूजा की छोटी बहन नहाने चली गई तब पूजा ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना के वक्त पूजा की मां घर से बाहर चली गई थी।
किराए के मकान में रहता है परिवार

जानकारी के अनुसार, पूजा के पिता राजीव शर्मा मूल रूप से गुलरिया गांव का रहने वाले हैं। भंगोल गांव में वह किराये के मकान में रहते हैं। आत्महत्या की घटना के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाया है।

Hindi News / Noida / मां ने नाश्ते में दिया कम टोस्ट, नाराज बेटी ने पंखे से लटकर दी जान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.