bell-icon-header
नोएडा

यूपी में कहर मचाएगा ‘मिधिली’ चक्रवात, IMD ने जारी किया लेटेस्ट अपडेट

IMD ने अपने ताजा अपडेट में चक्रवात ‘मिधिली’ के चलते तापमान में भारी गिरावट की संभावना जताई है। कई राज्यों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। आइए जानते हैं यूपी में इसका क्या प्रभाव रहेगा।

नोएडाNov 18, 2023 / 07:56 pm

Suvesh shukla

IMD ने मौसम को लेकर लेटेस्ट अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक पूर्वोत्तर और उससे सटे उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान मिधिली उत्तर-उत्तरपूर्व दिशा में आगे बढ़ गया है। इसने 17 नवंबर को खेपुपारा के पास बांग्लादेश की सीमा को पार कर लिया है। इसके चलते तेजी के साथ पारा गिरने की संभावना है।

‘मिधिली’ के चलते गिरेगा तापमान
बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव क्षेत्र के कारण तटीय क्षेत्रों में चक्रवात का संकट गहरा गया है। चक्रवाती तूफान के कारण पश्चिम बंगाल से लेकर ओडिशा तक तेज हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग के अनुसार यह 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बांग्लादेश होते हुए सुंदरबन से गुजरेगा। चक्रवाती तूफान के कारण कई राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते यूपी समेत कई राज्यों में तापमान में तेजी के साथ गिरावट दर्ज की जा सकती है।

यूपी में भी दिखेगा असर
इस चक्रवाती तूफान के कारण कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। खासकर तटीय इलाको में, तूफान के चलते यूपी समेत कई राज्यों में तेजी के साथ तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। जिससे ठंड में काफी इजाफा होगा। हालांकि अभी उत्तर प्रदेश में सुबह-शाम की ठंड ने लोगों को आने वाले आगे के दिनों की झलक दिखा दी है। उम्मीद की जा रही है इस बार कड़ाके की ठंड पड़ेगी। भारत मौसम विभाग लखनऊ के अनुसार अगले कुछ दिनों तक यूपी में मौसम शुष्क रहने वाला है। प्रदेश में बारिश का भी कोई अलर्ट नहीं है।

Hindi News / Noida / यूपी में कहर मचाएगा ‘मिधिली’ चक्रवात, IMD ने जारी किया लेटेस्ट अपडेट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.