bell-icon-header
नोएडा

एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ी, रेव पार्टी में सांप का जहर मिला

Elvish Yadav rave party Case: एल्विश यादव की रेप पार्टी में सांपों के जहर की सप्लाई करने के मामले में मुश्किलें बढ़ गई हैं। जयपुर FSL लैब से रिपोर्ट सामने आई है।

नोएडाFeb 16, 2024 / 12:39 pm

Upendra Singh

एल्विश यादव के रेव पार्टी में सांप का जहर मिला।

Elvish Yadav rave party Case: एल्विश यादव फेमस यूट्यूबर हैं। और बिग बॉस OTT-2 के विनर रहे। रेव पार्टियों में सांपों का जहर सप्लाई करने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। FSL रिपोर्ट में कोबरा करैत प्रजाति के सांपों (Snakes) का जहर मिला है। फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish yadav) सहित सपेरों के खिलाफ नोएडा सेक्टर 49 थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। बीजेपी सांसद मेनका गांधी (Menka Gandhi) ने एनजीओ पीएफए द्वारा एल्विश यादव के खिलाफ एफआईआर(FIR) दर्ज कराई थी।
नोएडा पुलिस (Noida police) ने सपेरों को जेल भेज दिया था। उनके कब्जे से सांपों के जहर को भेजा गया था। इसे जांच के लिए नोएडा पुलिस (Noida police) ने जयपुर FSL लैब भेजा था। 2023 नवंबर में आरोपियों को पुलिस ने रिमांड पर लेकर कई घंटे तक पूछताछ की। पूछताछ में पुलिस के सामने कई खुलासे हुए।
यूपी की ताजा खबरे पढ़े: UP Patrika news


पूछताछ में आरोपियों ने बताए थे कि एल्विश यादव की पार्टियों में बदरपुर से सांप लाए जाते थे। आरोपी राहुल ने पुलिस को बताया था कि वह रेव पार्टी में सांप और जहर का इंतजाम करता था। जैसी डिमांड होती थी, उसी अनुसार सपेरे से लेकर ट्रेनर और बाकी चीजें प्रोवाइड कराता था।
नोएडा की ताजा खबरें

यह भी पढ़ें

पल्लवी पटेल अखिलेश यादव का साथ छोड़ राहुल गांधी का थामेंगी हाथ? किया बड़ा ऐलान

उसने पुलिस के कुुछ अन्या आरोपियों के नाम भी बताए थे। वे रेव पार्टी में बीन प्रोग्राम और सांपों का खेल करवाते थे। उनमें कुछ ऐसे भी थे, जिनका एल्विश और फाजिलपुरिया से कनेक्‍शन था। इसके बाद पुलिस उसका पता लगाने में जुट गई थी। एनजीओ का दावा है कि बिग बॉस विजेता एल्विस यादव नोएडा में रेव पार्टी करता था। पुलिस ने पीएफए की शिकायत पर ‌एल्विस की रेव पार्टी करने वाली जगह पर छापा मारा। 5 लोगों को गिरफ्तार किया था। उनसे 9 जहरीले सांप बरामद किए थे।

Hindi News / Noida / एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ी, रेव पार्टी में सांप का जहर मिला

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.