bell-icon-header
नोएडा

100 घोड़ो जैसी ताकत देता है ये साधारण फल, कैंसर जैसी बीमारियों से रखता है दूर

हर इंसान को अपने जीवन में कई तरह की भूमिका निभानी पड़ती है। रोजमर्रा के काम, ऑफिस, घर के काम के साथ—साथ कई अन्य जिम्मेदारी निभाने के लिए सभी को स्वास्थ्य शरीर की आवश्यकता होती है।

नोएडाNov 30, 2018 / 11:56 pm

virendra sharma

100 घोड़ो जैसी ताकत देता है ये साधारण फल, कैंसर जैसी बीमारियों से रखता है दूर

नोएडा. हर इंसान को अपने जीवन में कई तरह की भूमिका निभानी पड़ती है। रोजमर्रा के काम, ऑफिस, घर के काम के साथ-साथ कई अन्य जिम्मेदारी निभाने के लिए सभी को स्वास्थ्य शरीर की आवश्यकता होती है। भागदौड़ भरी जिंदगी में हर इंसान तेजी से आगे बढ़ने की चाहत तो रखता है, लेकिन बहुत कुछ पीछे छोड़ता जा रहा है। कुछ लोग जीवन में कामयाबी व खुद के सपनों को उड़ाने देने में सफल हो जाते है, लेकिन कुछ ऐसे लोग भी होते है जो अपने सपने साकार नहीं कर पाते है। दौलत, परिवार, इज्जत आदि के साथ—साथ ऐशो-आराम की हर चीज को खरीदने की क्षमता होती है। लेकिन उनके पास में स्वास्थ्य की कमी रहती है। शारीरिक रुप से ठीक नहीं है तो कुछ भी नहीं। धन दौलत व शौहरत किसी काम की नहीं होती है। कमजोर शरीर सबसे ज्यादा बीमारी की जकड़न में रहता है। बीमारी होने से शरीर में एनर्जी कम हो जाती है। डॉयटीशियन अजय गुप्ता बताते है कि शरीर में ताकत की कमी एक फल दूर कर सकता है।
बीमारियों को रखता है दूर

कीवी ऐसा फल है, जो हर मौसम में आसानी के साथ मिलता है। यह फल ज्यादा लोकप्रिय नहीं है, लेकिन इससे होने वाले फायदों की कमी नहीं है। डॉयटीशियन अजय गुप्ता बताते है कि यह विटामिन सी के साथ-साथ पोटेशियम और फोलिक एसिड का अच्छा स्रोत होने की वजह से सेहत के लिए बेहतर है। इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होने की वजह से मधुमेह के लिए बहुत अच्छा होता है। डॉयटीशियन अजय गुप्ता ने बताया कि 100 ग्राम कीवी में 14.66 ग्राम कार्बोहाइड्रेट्स, 61 कैलोरी, 3 ग्राम फाइबर, 25 माइक्रोग्राम फोलिक एसिड, 1 ग्राम प्रोटीन अन्य तत्व मौजूद होते हैं। कीवी फल पेट व अंदर किसी भी प्रकार की सूजन कम करने में मददगार साबित होता है। कीवी में इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते है। अर्थराइटिस की शिकायत है तो कीवी का नियमित सेवन करने से बेहतर रिजल्ट मिलेगा। साथ ही यह शरीर के अंदरुनी घावों को भरने में मदद करता है।
 

कीवी फल में मौजूद तत्व ब्लड क्लॉटिंग यानि नस में खून को जमने से रोकते हैं। साथ ही यह कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से भी दूर रखता है। कीवी में पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है, जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। कीवी के सेवन से शरीर में सोडियम का लेवल कम होता हैं यह कार्डियोवस्कुलर रोगों से बचाव करता है। जिन्हें नींद नहीं आती है, उनके लिए कीवी फल खाना बेहतर लाभदायक है। कीवी खाने से नींद की क्वालिटी 6 से 14 प्रतिशत तक बेहतर हो जाती है। साथ ही यह मन को शांत रखता है। डॉयटीशियन अजय गुप्ता बताया कि अगर कोई बीमार व्यक्ति रोजाना नियमित रुप से इसका सेवन करता है तो वह जल्द ही ठीक हो जाता है।

Hindi News / Noida / 100 घोड़ो जैसी ताकत देता है ये साधारण फल, कैंसर जैसी बीमारियों से रखता है दूर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.