bell-icon-header
समाचार

मौसम ने ली करवट: चंद मिनटों की बारिश ने भीषण उमस और गर्मी से दिलाई राहत

शहर में दोपहर में ढाई से तीन बजे के बीच हुई बारिश पन्ना. जिले में करीब एक सप्ताह से बारिश नहीं होने से भीषण गर्मी और उसम से परेशान थे। गुरुवार की दोपहर को ढाई से तीन बजे के बीच हुई झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उसम के साथ ही बेचैनी से […]

पन्नाJul 20, 2024 / 07:39 pm

Anil singh kushwah

शहर में दोपहर में ढाई से तीन बजे के बीच हुई बारिश

शहर में दोपहर में ढाई से तीन बजे के बीच हुई बारिश
पन्ना. जिले में करीब एक सप्ताह से बारिश नहीं होने से भीषण गर्मी और उसम से परेशान थे। गुरुवार की दोपहर को ढाई से तीन बजे के बीच हुई झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उसम के साथ ही बेचैनी से थोड़ी राहत दिलाई। बारिश के बाद मौसम में आई ठंडक से लोगों ने राहत की सांस ली। दरअसल, जिले में करीब एक सप्ताह से बारिश नहीं हो रही थी। दिनभर निकलने वाली तेज धूप और उमस लोगों को परेशान कर रही थी। दिनभर लोग पसीने ने तर रहते थे। हालात इतने खराब थे कि घरों में पंखे तो पहले ही काम नहीं कर रहे थे एक सप्ताह से कूलरों ने भी काम करना छोड़ दिया।
लो वोल्टेज भी बनी समस्या
जिससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही थी। बेचैनी के कारण लोग रातों को सो नहीं पा रहे थे। इस भीषण गर्मी में बिजली भी बार-बार गोल हो रही है। साथ लो वोल्टेज की अलग ही समस्या बनी हुई है। इस भीषण गर्मी में रात में एक बजे तक भी लोगों को घरों के दरवाजे खोलकर टहलते देखा जा रह था। गुरुवार को दोपहर में अचानक बदल घिर आए और ढाई से तीन बजे के बीच आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई। बारिश के बाद लोगों को भीषण गर्मी के दौर से थोड़ी राहत मिली।
अभी रोपा लगाने लायक बारिश नहीं
किसानों ने बताया, अभी तक रोपा लगाने लायक बारिश नहीं हो पाई है। जिससे जिन किसानों की धान की नर्सरी तैयार हो गई है वे भी अभी रोपा नहीं लगा पा रहे हैं। किसानों के अनुसार धान का रोपा लगाने के लिए एक दो दिन तेज बारिश की जरूरत है। अधिकांश किसानों के धान की नर्सरी तैयार हो गई है। इसलिए वे अब अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं।
अब तक रैपुरा में सर्वाधिक बारिश
जिले में अब तक सर्वाधिक वर्षा रैपुरा में 324.3 मिमी दर्ज की गई है, जबकि सबसे कम वर्षा शाहनगर में 160.9 मिमी दर्ज हुई है। भू अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार पन्ना में 280 मिमी. ,देवेन्द्रनगर में 188.5, गुनौर में 248.6, अमानगंज में 264.4, पवई में 307 मिमी, सिमरिया में 310.8 औरअजयगढ़ में 209.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
मोहंद्रा बस स्टैंड में पानी भरने से परेशानी
मोहंद्रा क्षेत्र में गुरुवार को हुई तेज बारिश के कारण बस स्टैंड में पानी भर गया। यहां बारिश के पानी के निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से थोड़ी बारिश में ही पानी भर जाता है। निर्माण कार्य के दौरान भी स्थानीय लोगों ने जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने को लेकर विरोध जताया था, जिसके बाद भी कमियों को दुरस्त नहीं किया गया। जिससे आज भी थोड़ी बारिश में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Hindi News / News Bulletin / मौसम ने ली करवट: चंद मिनटों की बारिश ने भीषण उमस और गर्मी से दिलाई राहत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.