bell-icon-header
समाचार

चमदई नदी पुल पर मिला युवक का शव, बाइक और तमंचा बरामद, क्षेत्र में फैली सनसनी

चमदई नदी के पुल एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव के पास से बाइक और तमंचा भी बरामद हुआ है। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।

गोंडाApr 16, 2024 / 01:53 pm

Mahendra Tiwari

युवक का शव मिलने के बाद लोगों की जुटी भीड़

गोंडा जिले वजीरगंज मार्ग स्थित चमदई नदी के पुल पर युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक के शव के पास एक तमंचा और बाइक भी पाया गया है। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर रही है।
गोंडा जिले में मंगलवार सुबह वजीरगंज थाना क्षेत्र के झिलाही बाजार मार्ग स्थित चमदई पुल के पास उस वक्त हड़कंप मच गया। जब सुबह रास्ते से गुजरने वाले लोगों ने पुल के अप्रोच पर एक युवक का शव, बाइक और तमंचा पड़ा देखा। देखते ही देखते यह बात जंगल में आग की तरह फैल गई। थोड़ी ही देर में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। युवक का शव मिलने की सूचना लोगों ने वजीरगंज पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पहचान करवाने के प्रयास में थी। इसी बीच मृतक की पहचान मनकापुर थाना क्षेत्र के बनकटवा गांव के रहने वाले 35 वर्षीय संजय सोनी पुत्र बाबादीन के रूप हुई। वर्तमान समय में संजय वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत तुर्काडीहा बाबा कुटी पर रहते हुए सर्राफा व्यवसाय का कार्य करता था। और वहीं पर मकान बनवाकर रहता था। लेकिन सोमवार के शाम वह अपने मूल गांव बनकटवा जाने के लिए बाइक से निकाला था। इसके बाद मंगलवार की सुबह पुल पर उसका शव पाया गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज ने बताया कि पूरे घटनाक्रम का सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है जो भी तथ्य प्रकाश में आते हैं। उसे हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindi News / News Bulletin / चमदई नदी पुल पर मिला युवक का शव, बाइक और तमंचा बरामद, क्षेत्र में फैली सनसनी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.