scriptतमिलनाडु में 2 मई से 4 डिग्री सेल्सियस चढ़ेगा तापमान, येलो अलर्ट जारी | Patrika News
समाचार

तमिलनाडु में 2 मई से 4 डिग्री सेल्सियस चढ़ेगा तापमान, येलो अलर्ट जारी

Heatwave in TN

चेन्नईApr 30, 2024 / 07:34 pm

PURUSHOTTAM REDDY

चेन्नई. तमिलनाडु में भीषण गर्मी और उमस एक बार फिर लोगों को परेशान करने लगी है। राज्य के कई जिलों में पारा सामान्य से 3-4 डिग्री ऊपर चढ़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार मई में अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ऊपर चला जाएगा। इससे पूरे राज्य में इस साल गर्मी सबसे अधिक रहेगी। इसे देखते हुए लोगों को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। चेन्नई क्षेत्रीय मौसम विभाग ने तमिलनाडु के लिए 2 से 4 मई तक लू की चेतावनी का येलो अलर्ट जारी किया है।

10 जिलों में तापमान 40 डिग्री से अधिक

अगले 3 दिन तक उत्तर-पूर्वी आंतरिक जिलों के मैदानी इलाकों में 1 मई को कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री सेल्सियस जबकि 2 व 3 मई को लगभग 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढऩे की संभावना है। अग्नि नक्षत्रम (चरम गर्मी) शुरू होने से पूर्व ही तमिलनाडु के 10 से अधिक जिलों में 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान है।

Heatwave in TN

Home / News Bulletin / तमिलनाडु में 2 मई से 4 डिग्री सेल्सियस चढ़ेगा तापमान, येलो अलर्ट जारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो