bell-icon-header
समाचार

चेन्नई में जन्मदिन की पार्टी में खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर किया किशोरी के साथ बलात्कार

दोस्त ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया खाना

चेन्नईJun 11, 2024 / 02:36 pm

PURUSHOTTAM REDDY

चेन्नई. चेन्नई में एक जन्मदिन की पार्टी में एक 15 साल की लडक़ी के साथ कथित तौर पर दो लोगों ने बलात्कार किया, जब उन्होंने एक अन्य महिला की मदद से उसके खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया। पुलिस के अनुसार लडक़ी की एक कैफे में एक महिला से दोस्ती हुई थी। बाद में महिला ने उसे जन्मदिन मनाने के लिए एक अपार्टमेंट में आमंत्रित किया।

कथित तौर पर महिला ने किशोरी को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद कथित तौर पर दो लोगों ने उसका यौन उत्पीडऩ किया। महिला ने लडक़ी को घटना का खुलासा करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। यह घटना दो दिन बाद तब सामने आई जब लडक़ी की बहन ने उसे अस्वस्थ देखा और उसे डॉक्टर के पास ले गई, जहां उसने यौन उत्पीडऩ का खुलासा किया। लडक़ी के माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद सोमेश और प्रतीक्षा नामक दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस तीसरे संदिग्ध की तलाश कर रही है, जिसकी पहचान विलियम्स के रूप में हुई है।

Hindi News / News Bulletin / चेन्नई में जन्मदिन की पार्टी में खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर किया किशोरी के साथ बलात्कार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.