bell-icon-header
समाचार

गर्मी-उमस से मिली राहत: झमाझम बारिश से मौसम में आई ठंडक, किसान ङ्क्षचतित

देवेंद्रनगर इलाके में जोरदार बारिश, पकी फसल को नुकसान देवेंद्रनगर. मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। तीन दिनों से रुक-रुक बारिश का सिलसिला जारी है। शनिवार शाम झमाझम बारिश के बाद मौसमें ठंडक घुल गई और लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। बारिश थमने के बाद लोग गर्मी और उसम से […]

पन्नाSep 29, 2024 / 07:17 pm

Anil singh kushwah

देवेंद्रनगर इलाके में जोरदार बारिश, पकी फसल को नुकसान

देवेंद्रनगर इलाके में जोरदार बारिश, पकी फसल को नुकसान
देवेंद्रनगर. मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। तीन दिनों से रुक-रुक बारिश का सिलसिला जारी है। शनिवार शाम झमाझम बारिश के बाद मौसमें ठंडक घुल गई और लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। बारिश थमने के बाद लोग गर्मी और उसम से बैचेन थे। बारिश का दौर थमने के बाद तीखी धूप पड़ रही थी, लोगों का गर्मी और उसम से हाल बेहाल था। लोग पसीने से तरबतर हो रहे थे। लेकिन बीते तीन दिनों से रुक-रुक कर बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है। इससे लोगों को राहत मिली है।
लौटते मानसून की बारिश से शहर तरबतर
लौटता मानसून की झड़ी से पूरा जिला एक बार फिर तरबतर हो रहा है। लगातार तीसरे दिन शनिवार को जिले में रुक-रुक कर तेज बारिश का दौर जारी रहा। आसमान में उमड़-घुमड़ रहे काले बादल दिन में कई बार रिमझिम बरसे, लेकिन शाम होते ही शहर में तेज बारिश का दौरा शुरू हो गया। रात में एक घंटे तक शहर सहित जिलेभर में झमाझम बारिश हुई। सितंबर के आखिरी सप्ताह में छाए मानसून ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। दिन में जहां लोगों को तेज धूप और उमस से राहत मिली है वहीं रात के मौसम ठंडक का एहसास कराने लगा है। शनिवार को जिले में 15 मिली मीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। दिन का अधिकतम तापमान 30 तथा न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
किसानों की बढ़ी चिंता
बारिश के होने से किसानों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। दलहन की फसल पक कर खेतों में खड़ी है। बारिश से फसल को नुकसान हो रहा है। किसानों के माथे पर ङ्क्षचता की लकीर उभर आई है।
रास्ते में जलभराव, हर-दम हादसे का डर
सलेहा मार्ग से बिरवाही की ओर जाने वाले रास्ते में रेलवे ओवर ब्रिज पुल पड़ता है। जहां नीचे से बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। बड़ी संख्या में बच्चे भी स्कूल आते जाते हैं। पुल के नीचे की ओर जलभराव और मिट्टी से फिसलन है। इससे हादसे का भी डर बना हुआ है।

Hindi News / News Bulletin / गर्मी-उमस से मिली राहत: झमाझम बारिश से मौसम में आई ठंडक, किसान ङ्क्षचतित

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.