script10 वर्ष के रिपोर्ट कार्ड की बजाय भाजपा कर रही विवाद: पवन खेड़ा | pavan khera, Ahmedabad | Patrika News
समाचार

10 वर्ष के रिपोर्ट कार्ड की बजाय भाजपा कर रही विवाद: पवन खेड़ा

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने मंगलवार को भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि 10 वर्ष की सत्ता का रिपोर्ट कार्ड देने की जगह विवाद किया जा रहा है। जनता में काफी आक्रोश है। अब लोगों में डर पैदा किया जा रहा है।

अहमदाबादApr 30, 2024 / 10:12 pm

Omprakash Sharma

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने मंगलवार को भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि 10 वर्ष की सत्ता का रिपोर्ट कार्ड देने की जगह विवाद किया जा रहा है। जनता में काफी आक्रोश है। अब लोगों में डर पैदा किया जा रहा है। महिला सम्मान और महिला सशक्तिकरण की बातें करने वाली भाजपा के साथी दल के नेताओं पर भी गंभीर आरोप हैं। अहमदाबाद स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि आरक्षण को हटाने की नहीं बल्कि आरक्षण का दायरा बड़ा करने की जरूरत है। सामान्य जाति के उन लोगों को भी आरक्षण की आवश्यकता है जो आर्थिक रूप से पिछड़े हुए हैं।कांग्रेस की मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन खेड़ा ने कहा कि वर्ष 2014 के चनाव में 272 सीटें आईं तो पेट्रोल के भाव बढ़ाए गए। अब 400 से अधिक सीटों की संभावना जताने वाली भाजपा संविधान को बदलने की बात कर रही है।

रूपाला के खिलाफ कोई एक्शन नहीं

उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए केंद्रीय मंत्री परषोत्तम रूपाला एक समाज से भी बड़े हो गए हैं, तभी तो पार्टी ने उनके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया। न्याय की लड़ाई में गुजरात हमेशा आगे रहा है और इस प्रदेश को अहंकार तोड़ना भी अच्छी तरह आता है। रूपाला के खिलाफ भाजपा की ओर से किसी तरह की कार्रवाई नहीं करना अहंकार को दर्शाता है।
खेड़ा ने कहा कि राहुल गांधी ने भारत यात्रा की प्रेरणा भी गुजरात से ही ली। यात्रा के दौरान युवा, किसान, महिला, आदिवासी समाज को भलीभांति समझा है। इसके बाद चुनावी घोषणा पत्र तैयार किया गया है जिसे न्याय पत्र के रूप में पेश किया गया। कांग्रेस ने जनता को पांच न्याय के साथ 25 गारंटी दी हैं। केंद्र में विविध विभागों में मंजूर हुई लगभग 30 लाख खाली जगहों को भरा जाएगा। देश के 40 वर्ष के कम आयु वाले युवाओं को व्यवसाय शुरू करने के लिए 5000 करोड़ का स्टार्टअप फंड रखा जाएगा।

राहुल के गलत वीडियो डालने वालों के खिलाफ हो कार्रवाई

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के गलत वीडियो सोशल मीडिया पर डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के वीडियो को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जाता है।

Home / News Bulletin / 10 वर्ष के रिपोर्ट कार्ड की बजाय भाजपा कर रही विवाद: पवन खेड़ा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो