आठ लेन के दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर कई बार पत्थरबाजी हो चुकी है जिससे ये हाईवे बदनाम होता जा रहा है। ताजा घटना शिवगढ़ में हुई। यहां कई मिनटों तक गाड़ियों पर पत्थर मारे गए। पत्थरों की मार से करीब एक दर्जन गाड़ियों को नुकसान हुआ। कई कारों के कांच टूट गए।
यह भी पढ़ें : महिला के पीछे पड़ा जहरीला कोबरा, एक नहीं, अनेक बार डसा फिर भी कुछ नहीं बिगाड़ पाया पत्थरों की मार से एक ड्राइवर बुरी तरह घायल हो गया। एक बड़ा पत्थर उसकी गाड़ी पर लगा जिससे कांच टूट गए। कांच का एक टुकड़ा ड्राइवर की आंख में घुस गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
गौरतलब है कि एक्सप्रेस-वे पर बेहद तेज रफ्तार से गाड़ियां दौड़ती हैं जिसके कारण पत्थर भी बम जैसे लगते हैं। कुछ माह से रतलाम जिले में मुंबई दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर ऐसी कई वारदातें हो चुकी हैं। शनिवार की देर रात भी यहां पत्थरों की बारिश सी होने लगी थी।
यह भी पढ़ें : एमपी में प्राइवेट स्कूलों पर फीस लौटाने पर जबर्दस्त सख्ती, 15 जुलाई से सभी स्कूल बंद
बताया जा रहा है कि एक्सप्रेस वे के आसपास रहनेवाले लोग गोफन का उपयोग पत्थरबाजी के लिए कर रहे हैं। पत्थर एक —दो किलो के होते हैं। शिवगढ़ में पत्थरबाजी से घायल ड्राइवर ने बताया कि रात करीब बारह बजे यह घटना हुई। पत्थर मारने से वाहन चालक इतना डर गए कि गाड़ी के कांच टूटने के बाद भी नहीं रुके। अब हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया ने दिल्ली में होने वाली बैठक में यह मुद्दा उठाने की बात कही है।