bell-icon-header
समाचार

Monsoon : दो दिन बाद भारी वर्षा की संभावना, फिर भी उमस कर रही परेशान

Monsoon : दो दिन बाद भारी वर्षा की संभावना, फिर भी उमस कर रही परेशान

जबलपुरJul 13, 2024 / 12:16 pm

Lalit kostha

Monsoon

जबलपुर. मानसून जबलपुर सभाग में जोर नहीं पकड़ रहा। गुरुवार को हल्की बारिश के बाद शुक्रवार को पूरे दिन बरसात नहीं। सूर्य औऱ बादलों की आंखमिचौली का दौर चलता रहा। इसके चलते तापमान बढ़ा। मौसम विभाग के अनुसार, 14 जुलाई को नया सिस्टम सक्रिय हो सकता है। इससे 15 और 16 जुलाई को जबलपुर सहित सभाग के जिलों में भारी बारिश की सभावना है। फिलहाल शनिवार को जबलपुर जिले में हल्की बारिश के ही आसार बन रहे हैं।
वर्षा दर्ज नहीं

शुक्रवार को हवा में नमी के चलते दिन भर उमस रही। बीते 24 घंटे में जबलपुर में वर्षा नहीं दर्ज की गई। इस सीजन में वर्षा का आंकड़ा 9.6 इंच पर रुका है। अधिकतम तापमान शुक्रवार को 33.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक था। रात का न्यूनतम तापमान कम हुआ व 24.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री कम था।
https://videopress.com/v/0Te9c7cf?resizeToParent=true&cover=true&preloadContent=metadata&useAverageColor=true
मौसम प्रणालियां सक्रिय

मौसम विभाग के अनुसार मौसम प्रणालियां वर्तमान में विभिन्न स्थानों पर सक्रिय हैं। मानसून द्रोणिका बीकानेर, जयपुर, ग्वालियर, सतना, डाल्टनगंज, आसनसोल से बंगाल की खाड़ी तक फैली है। दक्षिण-पश्चिमी यूपी में वायुमंडल के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना है। इससे लेकर असम तक द्रोणिका फैली है। इस चक्रवात से लेकर उत्तर-पूर्वी अरब सागर तक भी एक द्रोणिका फैली है, जो मप्र से होकर जा रही है। गुजरात से लेकर केरल तक एक अप़ट्टीय द्रोणिका और मानसून द्रोणिका नीचे आकर मध्य प्रदेश से गुजर रही है। इसके प्रभाव से शनिवार को जबलपुर सभाग में हल्की बारिश की सभावना है।

संबंधित विषय:

Hindi News / News Bulletin / Monsoon : दो दिन बाद भारी वर्षा की संभावना, फिर भी उमस कर रही परेशान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.