bell-icon-header
समाचार

लगातार दो दिनों में दो महिलाओं से शादी की, गिरफ्तार

Two Marriages

चेन्नईJul 25, 2024 / 03:48 pm

PURUSHOTTAM REDDY

चेन्नई. पट्टाभिराम ऑल विमेन पुलिस ने दो दिनों के अंतराल में दो महिलाओं से शादी करने के आरोप में प्रिंस आर्मस्ट्रांग (30) नामक एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में पता चला है कि प्रिंस आर्मस्ट्रांग ने इंस्टाग्राम पर दोस्त बनी एक महिला से शादी कर ली और उसके अगले ही दिन किसी दूसरी महिला से शादी कर ली। तिरुनिन्नावूर की रहने वाली पहली पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आर्मस्ट्रांग को गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर दो विवाह और उत्पीड़न का आरोप है।

Hindi News / News Bulletin / लगातार दो दिनों में दो महिलाओं से शादी की, गिरफ्तार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.