मध्यप्रदेश में 10 जुलाई को उपचुनाव की वोटिंग होगी। एक सीट पर होने वाला यह चुनाव छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा सीट (amarwara vidhan sabha by election 2024) पर होगा। यहां पर कांग्रेस विधायक रहे कमलेश शाह ने कुछ दिन पहले विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था और भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके बाद यहां के लिए उपचुनाव की घोषणा हुई थी।
भाजपा की ओर से कमलेश शाह (kamlesh shah) का टिकट लगभग तय माना जा रहा है। कमलेश शाह 2013, 2018 और 2023 का चुनाव कांग्रेस के टिकट पर जीत कर आए थे। थोड़े दिन बाद ही जब लोकसभा चुनाव आए तो कमलेश शाह भाजपा में शामिल हो गए थे।
कांग्रेस ने यहां रायशुमारी के लिए कमेटी भी बना दी है। इस कमेटी में पूर्व विधायक सुखदेव पांसे और सुनील जैसवाल को रखा है। यह दोनों ही नेता अमरवाड़ा जाएंगे और बैठक करेंगे। इसके लिए छिंदवाड़ा जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने बैठक बुलाई है। इसमें दावेदारों के नामों पर चर्चा होगी। इन नेताओं के नामों की पैनल बनाकर प्रदेश कांग्रेस को भेजे जाएंगे।
इस बारे में सुखदेव पांसे कहते हैं कि आने वाले गुरुवार को जिला कांग्रेस की अमरवाड़ा में बैठक है। उपचुनाव को लेकर चर्चा होगी। यहां जो भी फैसला होगा और जो दावेदार सामने आएंगे, उन सभी की रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजी जाएगी।
MP Politics : लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार से कांग्रेस में मचा हाहाकार, PCC चीफ से मांगा इस्तीफा