ओवरब्रिज चौराहा और टाउन हॉल पर रहा मतगणना का लाइव प्रसारण
ओवरब्रिज चौराहा, जीवाजी गंज टाउन हॉल में लोकसभा आम चुनाव की मतगणना का आम लोगों के लिए लाइव प्रसारण किया गया। यहां बड़ी एलसीडी पर लोगों की भीड़ रही। नगर निगम ने भीषण गर्मी के चलते दोनों जगह बड़े कूलर लगाए गए। यहां सुबह से दर्शकों की भीड़ रही। राह चलते लोगों ने रुककर मतगणना में भी हिस्सा लिया।

अचानक पेड़ की शाखा टूटी, मची भगदड़
पॉलीटेक्निक कॉलेज के मुख्य गेट पर उस समय भगदड़ मच गई जब अचानक पेड़ की शाखा टूट कर नीचे गिरी। भाजपा की जीत की खबर सुनकर मुख्य गेट पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व पुलिस फोर्स तैनात था। अगर ये लोग वहां से नहीं भागते तो हादसा हो सकता था।

मुरैना में धीमी गति से चली मतों की गिनती
शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज मतगणना केन्द्र पर प्रशासन ने पूर्व से ही सारी व्यवस्थाएं दुरस्त करके रखी थीं, उसके बाद भी मतगणना की गति काफी धीमी गति से चली। श्योपुर में दो विधानसभा जिसमें श्योपुर व विजयपुर की गिनती की गई, वहां की व्यवस्थाएं इस तरह की बनाई गई कि सुबह गिनती तेजी से हुई। मुरैना में जब पहला राउंड सामने आया तब तक श्योपुर की दोनों विधानसभाओं के तीन- तीन राउंड सामने आ चुके थे। उसके बाद भी श्योपुर में बड़ी तेजी से राउंड सामने आते रहे लेकिन मुरैना में रुक रुक कर राउंड के नतीजे पीआरओ ग्रुप पर देखे गए।