bell-icon-header
समाचार

लिंकन फार्मा को 93.37 करोड़ रुपए का लाभ

750 करोड़ रुपए के राजस्व का लक्ष्य मुंबई. लिंकन फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड ने मार्च 2024 को समाप्त चौथी तिमाही और वित्त वर्ष 2023-24 के लिए उत्कृष्ट परिचालन और वित्तीय प्रदर्शन हासिल किया है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 में 750 करोड़ रुपए के राजस्व का लक्ष्य रख रही है। मार्च 2024 तक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) […]

जयपुरMay 17, 2024 / 12:27 am

Jagmohan Sharma

750 करोड़ रुपए के राजस्व का लक्ष्य
मुंबई. लिंकन फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड ने मार्च 2024 को समाप्त चौथी तिमाही और वित्त वर्ष 2023-24 के लिए उत्कृष्ट परिचालन और वित्तीय प्रदर्शन हासिल किया है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 में 750 करोड़ रुपए के राजस्व का लक्ष्य रख रही है। मार्च 2024 तक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने भी कंपनी में अपनी हिस्सेदारी मार्च 2023 के स्तर 1.27% से बढ़ाकर 3.93% कर ली है। वित्त वर्ष 2024 के दौरान कंपनी का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2023 के मुकाबले वर्ष-दर-वर्ष 28.61% बढ़कर 93.37 करोड़ रुपए दर्ज किया गया। वहीं राजस्व 15.43% वृद्धि के साथ 614.97 करोड़ रुपए दर्ज किया गया।
लिंकन फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक महेंद्र पटेल ने इस मौके पर कहा कि लिंकन ने अपने विकास पथ में उल्लेखनीय स्थिरता का प्रदर्शन किया है और वित्त वर्ष 2013 से वित्त वर्ष 2024 तक वर्ष दर वर्ष महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। कंपनी ने अपने मार्जिन में लगातार सुधार किया है और लगातार लाभ वृद्धि की सराहनीय उपलब्धि हासिल की है। अकेले वित्त वर्ष 2024 में, लिंकन ने सभी व्यावसायिक क्षेत्रों में मजबूत वृद्धि के साथ अपनी गति बनाए रखी, जिसका परिणाम रहा कि कंपनी ने 93.37 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ और 134.33 करोड़ रुपए का ईबिटा दर्ज किया है।

Hindi News / News Bulletin / लिंकन फार्मा को 93.37 करोड़ रुपए का लाभ

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.