bell-icon-header
समाचार

अतिवृष्टि से सैंकड़ों बीघा खेतों में बाजरे की फसल खराब, किसानों को मुआवजे का इंतजार

करौली. करौली जिले में इस मानसून में अतिवृष्टि से सैकड़ों बीघा खेतों में बाजरे व तिल की फसल को नुकसान पहुंचा है। कुडग़ांव, सपोटरा, मंडरायल, नादौती आदि इलाकों में भारी बारिश से खेत अभी भी जलमग्न हैं। सैकड़ों बीघा भूमि में खड़ी तिल व बाजरे की फसल खराब हो गई है। जिससे किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। किसानों ने सर्व कराकर मुआवजे की मांग की है।

करौलीSep 20, 2024 / 11:43 am

Jitendra

करौली. करौली जिले में इस मानसून में अतिवृष्टि से सैकड़ों बीघा खेतों में बाजरे व तिल की फसल को नुकसान पहुंचा है। कुडग़ांव, सपोटरा, मंडरायल, नादौती आदि इलाकों में भारी बारिश से खेत अभी भी जलमग्न हैं। सैकड़ों बीघा भूमि में खड़ी तिल व बाजरे की फसल खराब हो गई है। जिससे किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। किसानों ने सर्व कराकर मुआवजे की मांग की है। किसान पुष्पेंद्र मीना, भीमसिंह मीणा, दीनदयाल, घनश्याम, सहित कई किसानों ने बताया कि पहले बरसात से कच्ची फसल खराब हो गई थी। लेकिन अब भी बरसात का दौर चलने से पकी हुई फसल को नुकसान हो रहा है। बाजरे की कटाई का समय शुरू हो गया है, बरसात व्यवधान बनी हुई है। कई जगह खेतों में रखा कटा हुआ बाजरा खराब हो गया है। कस्बे सहित आसपास के किसानों ने जिला कलक्टर को पत्र भेजकर मुआवजा दिलवाने की मांग की है। कृषि अधिकारी कैलाशचंद्र ने बताया अभी विभागीय अधिकारियों द्वारा सर्वे के लिए निर्देशित नहीं किया गया है। गिरदावर की रिपोर्ट आने के बाद ही सर्वे की कार्रवाई की जाएगी। बालघाट. समीप के जहानगर मोरड़ा सहित आसपास गांवों में दो दिन से हो रही बरसात से एक बार फिर फसल में नुकसान होना शुरू हो गया है। किसानों ने बताया कि बाजरे की कटाई का समय शुरू हो चुका है। बरसात से पका हुआ बाजरा खराब हो गया है। वहीं बरसात का दौर जारी रहने से कटाई कार्य में भी दिक्कत आ रही है। किसान रामधन बैरवा, मंटू मीणा ने बताया कि पहले भी बारिश से फसल खराब हो गई थी। अब जो शेष बची थी वह भी खराब हो रही है। इस बार किसानों को मुनाफा मिलना तो दूर लागत निकालना भी मुश्किल हो गया है। किसानों ने मुआवजा दिलाने की मांग की है। इधर बालघाट कृषि अधिकारी सुधीर कुमार मीणा ने बताया कि उच्चाधिकारियों को किसानों की मांग से अवगत करा रखा है। बरसात से बढ़ी ठंडक, तापमान गिरा गुढ़ाचंद्रजी. बरसात का दौर लंबा चलने से इस बार जल्दी सर्दी का अहसास होने लगा है। पिछले दो दिन से रिमझिम बारिश हो रही है। जिससे मौसम में ठंडकता बढ़ गई है। गुरुवार को ठंडी हवाएं चलती रही। दिनभर बारिश का दौर चला। जिससे सर्दी का अहसास हुआ। तापमान में गिरावट आ रही है। तापमान ३० डिग्री से नीचे पहुंच गया है। धूप नहीं निकलने से ठंडक बढ़ रही है। दो दिन से भादौ के महिने में सावन जैसी फुहारें चल रही है।

Hindi News / News Bulletin / अतिवृष्टि से सैंकड़ों बीघा खेतों में बाजरे की फसल खराब, किसानों को मुआवजे का इंतजार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.