bell-icon-header
समाचार

जगन्नाथ स्वामी का स्वास्थ्य हुआ खराब, 15 दिन करेंगे शयन कक्ष में आराम, औषधियों का लगेगा भोग

7 जुाई को भगवान भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा के साथ निकलेंगे नगर भ्रमण पर

शाहडोलJun 24, 2024 / 12:00 pm

Kamlesh Rajak

7 जुाई को भगवान भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा के साथ निकलेंगे नगर भ्रमण पर
शहडोल.
भगवान जगन्नाथ स्वामी अब 15 दिनों तक श्रद्धालुओं को दर्शन नहीं देंगे। भगवान शनिवार को पूजा, अर्चना, भोग, प्रसाद ग्रहण करने के बाद स्वास्थ्य लाभ लेने शयन कक्ष में चले गए हैं। जगन्नाथ स्वामी का दर्शन लाभ अब भक्तों को 7 जुलाई को होगा।
शास्त्री कामता महाराज ने बताया कि शनिवार को मोहन राम मंदिर में भगवान विष्णु व जगन्नाथ भगवान का अभिषेक कर पूजा अर्चना की गई। फल, मीठा, पंचाअमृत व कढ़ी पूड़ी का भोग लगाया गया। दोपहर 1 बजे भगवान की विधि विधान से आरती की गई। इसके बाद भगवान 15 दिनों के लिए अपने शयन कक्ष में चले गए। स्वास्थ्य लाभ के लिए भगवान को औषधियों का भोग लगाया जाएगा। जिसमें काढ़ा, सतावर, खीर, हल्दी दूध, दाल, दलिया, शरबत का भोग दोपहर में लगाया जाएगा वहीं शाम को दूध का भोग लगाया जाएगा। अस्वस्थ्य होने के कारण भगवान जगन्नाथ भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा शयन कक्ष में आराम करेंगे। स्वस्थ्य ठीक होने के बाद 7 जुलाई को भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा के साथ नगर भम्रण को निकलेंगे।
रथा यात्रा की तैयारी में जुटे श्रद्धालु
7 जुलाई को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए विशेष तैयारियों में श्रद्धालु जुट गए है। भगवान के रथ को मंदिर प्रागंण में रख कर रंग रोगन कर आकर्षक तरीके से सजाया जाएगा। इसके साथ ही भंडारा, प्रसाद, फूल, माला आदि की तैयारी भी की जा रही है। इस दौरान मंदिर में भजन कीर्तन का आयोजन भी किया जाएगा। इसके साथ ही भगवान का श्रंगार हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पुरी से मंगाने की तैयारी की जा रही है। शास्त्री कामता महराज ने बताया कि भगवान को पुरी से आऐ आकर्षक तरीक के पोषाक से सजाया जाएगा।

Hindi News / News Bulletin / जगन्नाथ स्वामी का स्वास्थ्य हुआ खराब, 15 दिन करेंगे शयन कक्ष में आराम, औषधियों का लगेगा भोग

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.