bell-icon-header
समाचार

पन्ना में रेत की अवैध मंडी: रेत का परिवहन करते एक दर्जन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, मचा हड़कंप

यातायात और खनिज महकमे की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई पन्ना. यातायात और खनिज महकमे ने बिना नंबर के ट्रैक्टर-ट्रॉली से रेत का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। संयुक्त टीम ने शहर के टाउन हाल के पास सजी रेत की अवैध मंडी में दबिश दी। औचक कार्रवाई से हड़कंच मच गया। चालक […]

पन्नाJul 17, 2024 / 07:51 pm

Anil singh kushwah

यातायात और खनिज महकमे की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

यातायात और खनिज महकमे की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई
पन्ना. यातायात और खनिज महकमे ने बिना नंबर के ट्रैक्टर-ट्रॉली से रेत का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। संयुक्त टीम ने शहर के टाउन हाल के पास सजी रेत की अवैध मंडी में दबिश दी। औचक कार्रवाई से हड़कंच मच गया। चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर मौके से भागने लगे। जिन्हें टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा। मौके से एक दर्जन ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत का अवैध परिवहन करते पकड़े गए। सभी ट्रैक्टर-ट्रॉली यातायात थाने में खड़े कराए गए।
रेत का चल रहा था अवैध सौदा
यातायात थाना प्रभारी नीलम लक्षकार को बिना नंबर के ट्रैक्टर-ट्रॉली से रेत का अवैध परिवहन की जानकारी मिली। थाना प्रभारी ने मामले की जानकारी अधिकारियों को दी। कलेक्टर सुरेश कुमार के निर्देश पर यातायात और खनिज महकमे की संयुक्त टीम गांधी चौक के पास टाउन हॉल पर पहुंची। टीम ने रेत की अवैध मंडी लगा होना पाया।
टीम के पहुंचते ही मच गया हड़कंप
टाउन हॉल के पास रेत से भरे ट्रेक्टर-ट्राली खड़े कर चालक रेत का सौदा करने में लगे हुए थे। एक ट्राली रेत 6 हजार से 65०० रुपए तक में बेची जा रही थी।
कलेक्टर की सख्ती के बाद पहुंचे खनिज अधिकारी
रेत का अवैध करोबार करने वालों के खिलाफ यातायात महकमा लगातार कार्रवाई कर रहा था। इधर खनिज महकमा चुप्पी साधे था। इससे प्रशासन की जमकर किरकिरी हो रही थी। कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए खनिज अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। टाउन हॉल के पास अवैध मंडी सजने की जानकारी खनिज अधिकारी को पहले से है लेकिन कभी झांकने नहीं पहुंचे। यातायात महकमे की सूचना पर मजबूरी में कार्रवाई करने पहुंचे।
उत्खनन पर रोक, डंङ्क्षपग यार्ड नहीं फिर कहां से आ रही रेत
रेत से ओवर लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली कलेक्ट्रेट-जिला पंचायत के सामने से गुजरते हैं। शहर के चौक-चौराहों में अवैध मंडी रोजाना लगती है। रेत उत्खनन पर प्रतिबंध है। जिले में कोई डंङ्क्षपग यार्ड भी नहीं है। ऐसे में रोजाना बड़ी संख्या में ट्रैक्टर कहां से आ रहे हैं। खनिज अधिकारी को सब कुछ जानकारी है, लेकिन मिलीभगत के चलते चुप्पी साधे हैं। इस संबंध में खनिज निरीक्षक आरके गुप्ता से भी संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई।
संयुक्त रूप से हुई है कार्रवाई, आगे भी करेंगे
यातायात और खनिज महकमे संयुक्त रूप से कार्रवाई कर 12 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े हैं। सभी यातायात थाना परिसर में खड़े कराए हैं।
-नीलम लक्षकार, यातायात थाना प्रभारी

Hindi News / News Bulletin / पन्ना में रेत की अवैध मंडी: रेत का परिवहन करते एक दर्जन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, मचा हड़कंप

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.