bell-icon-header
समाचार

ग्रोइंगटन वेंचर्स के परिणाम घोषित, लाभ बढ़ा

राजस्व में बढ़ोतरी जारी मुंबई. ग्रोइंगटन वेंचर्स इंडिया लिमिटेड का लक्ष्य आने वाले समय में सशक्त आर्थिक विकास हासिल करना है। कंपनी ने दिसंबर 2023 को समाप्त वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही और नौ माह के लिए वित्तीय परिणाम प्रस्तुत किए हैं। कंपनी ने वित्त वर्ष 2023 की नौ माह में अर्जित 9.04 करोड़ […]

जयपुरMay 16, 2024 / 12:07 am

Jagmohan Sharma

राजस्व में बढ़ोतरी जारी
मुंबई. ग्रोइंगटन वेंचर्स इंडिया लिमिटेड का लक्ष्य आने वाले समय में सशक्त आर्थिक विकास हासिल करना है। कंपनी ने दिसंबर 2023 को समाप्त वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही और नौ माह के लिए वित्तीय परिणाम प्रस्तुत किए हैं। कंपनी ने वित्त वर्ष 2023 की नौ माह में अर्जित 9.04 करोड़ रुपए के मुकाबले साल-दर- साल 163% की वृद्धि के साथ 23.81 करोड़ रुपए का कुल राजस्व अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2024 दौरान कंपनी का शुद्ध लाभ साल-दर-साल 328% बढ़कर 1.75 करोड़ रुपए हो गया, जो कि गत वर्ष की समान अवधि में 40.88 लाख रुपए था। नवंबर 2023 में, कंपनी को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म से बीएसई लिमिटेड के मैनबोर्ड में स्थानांतरित कर दिया गया।
कंपनी के पास सेब, संतरा, मंदारिन, नाशपाती, कीवी, ड्रैगन फ्रूट, एवोकैडो, रेड ग्लोब अंगूर, बेर, नेक्टराइन, आड़ू, चेरी, ब्लूबेरी, अंगूर फल, मैंगोस्टीन, राम भूटान, लोंगन, खजूर, इमली, खजूर इत्यादि जैसे फलों का विस्तृत पोर्टफोलियो है। देश के लोगों में स्वास्थ्य जागरूकता और जीवन शैली को ध्यान में रखते हुए एवोकैडो, ब्लूबेरी और ड्रैगन फल जैसे विभिन्न प्रकार के आयातित फलों की मांग बढ़ गई है। कंपनी ने देश के भीतर और बाहर एक अत्यधिक सक्षम, मजबूत खरीद और वितरण सहायता टीम बनाई है।

Hindi News / News Bulletin / ग्रोइंगटन वेंचर्स के परिणाम घोषित, लाभ बढ़ा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.