scriptGoogle ने Bihar की बेटी को दिया 60 लाख का पैकेज, जानिए कौन हैं… | Google gave a package of 60 lakhs to Bihar's daughter Alankrita Sakshi, know who she is... | Patrika News
समाचार

Google ने Bihar की बेटी को दिया 60 लाख का पैकेज, जानिए कौन हैं…

Bihar News: दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी Google ने बिहार की बेटी अलंकृता साक्षी को 60 लाख रुपये का पैकेज दिया है। गूगल ने अलंकृता साक्षाी को सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में नियुक्त किया है।

पटनाSep 11, 2024 / 03:47 pm

Ashib Khan

Success Story: दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी Google ने बिहार की बेटी अलंकृता साक्षी को 60 लाख रुपये का पैकेज दिया है। गूगल ने अलंकृता साक्षाी को सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में नियुक्त किया है। अलंकृता साक्षी भागलपुर जिले के नगछिया के सिमरा गांव निवासी है। वर्तमान में वह झारखंड राज्य के कोडरमा में रह रही हैं। अलंकृता ने गूगल में शामिल होने से पहले बेंगलुरू में विप्रो, अर्न्स्ट एंड यंग और सैमसंग हार्मन में काम किया है। यहीं से उनका गूगल में चयन हुआ है।

8 दिसंबर 2023 को हुई शादी

बता दें कि अलंकृता साक्षी की शादी 8 दिसंबर 2023 को मनीष कुमार के साथ हुआ था। मनीष कुमार भी बेंगलुरू में एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करते हैं। अलंकृता का पैतृक घर भागलपुर जिले के नवगछिया के सिमरा गांव है। वर्तमान में उनका परिवार झारखंड राज्य के कोडरमा जिले के झुमरी तलैया में रह रहा है। 

परिवार में खुशी की लहर

गूगल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर पद पर चयन होने के बाद अलंकृता साक्षी खुश हैं। परिजनों का कहना है कि यह बहुत खुशी की बात है कि उनके घर से बेटी-बहू गूगल कंपनी में काम कर रही है। अलंकृता उन सभी लड़कियों के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं जो आत्मनिर्भर बनकर परिवार से लेकर देश तक का नाम रोशन करना चाहती हैं। 

Hindi News/ News Bulletin / Google ने Bihar की बेटी को दिया 60 लाख का पैकेज, जानिए कौन हैं…

ट्रेंडिंग वीडियो