bell-icon-header
समाचार

कर्ज में डूबी महिला ने दो बच्चों की हत्या करने के बाद की आत्महत्या

mother kills 2 children

चेन्नईJul 25, 2024 / 03:53 pm

PURUSHOTTAM REDDY

तिरुचि. मनचनाल्लूर के कामराजार कॉलोनी में बुधवार को एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों का शव घर में मिला। मृतकों की पहचान के. कीर्तिका (32) उनके बेटे के. गोकुलनाथ (14), 9वीं कक्षा का छात्र और उनकी बेटी के. साई नंदिनी (11), 6वीं कक्षा की छात्रा के रूप में की गई। पुलिस को संदेह है कि कीर्तिका ने अपने बच्चों को फांसी पर लटकाने से पहले उन्हें चुपके से नींद की गोलियां खिलाई और बाद में उसी तरह से खुद को भी खत्म कर लिया।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कीर्तिका का पति कृष्णमूर्ति (38) एक चावल मिल में कुली मजदूर के रूप में काम करता है और परिवार गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा था। बढ़ते कर्ज को वहन करने में असमर्थ महिला ने आत्महत्या करने से पहले अपने दो बच्चों की हत्या कर दी। रात की ड्यूटी खत्म करने के बाद बुधवार सुबह घर लौटे कृष्णमूर्ति ने शव देखे और पुलिस को सूचना दी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए श्रीरंगम के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि पुलिस अलग-अलग कोणों से मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल पाएगा। मनचनाल्लूर पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

Hindi News / News Bulletin / कर्ज में डूबी महिला ने दो बच्चों की हत्या करने के बाद की आत्महत्या

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.