bell-icon-header
समाचार

तमिलनाडु में 77 महिलाओं ने लड़ा चुनाव, पांच महिलाएं इस बार बनीं सांसद

तमिलनाडु की महिला उम्मीदवारों ने लहराया परचम

चेन्नईJun 07, 2024 / 02:24 pm

PURUSHOTTAM REDDY

चेन्नई @ पुरुषोत्तम रेड्डी

तमिलनाडु की 5 महिलाओं ने लोकसभा का चुनाव जीता हैं। ये महिलाएं अब लोकसभा में तमिलनाडु की आवाज को बुलंद करेंगी। राज्य की 39 सीटों में से पांच पर महिला उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। निर्वाचित होने वाली महिलाओं में तीन डीएमके और दो कांग्रेस पार्टी की हैं। लोकसभा चुनाव में तमिलनाडु में 39 सीटों पर प्रमुख दलों की ओर से 77 महिला उम्मीदवार को टिकट दिया गया था। सबसे अधिक नाम तमिलर कच्ची (एनटीके) ने महिला उम्मीदवार को मैदान में उतारा था लेकिन एनटीके की एक भी महिला नहीं जीत पाई।

प्रमुख दलों ने 14 प्रत्याशी उतारें
लोकसभा चुनाव में राज्यभर में 945 उम्मीदवार मैदान में थे। 77 उम्मीदवार महिलाएं थी, इनमें 30 स्वतंत्र उम्मीदवार थी। अन्नाद्रमुक, भाजपा, कांग्रेस और द्रमुक जैसी प्रमुख राजनीतिक पार्टियों ने केवल 14 महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था। नाम तमिलर कच्ची (एनटीके) ने 19 महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था, जो किसी भी क्षेत्रीय या राष्ट्रीय राजनीतिक दलों की तुलना में सबसे अधिक है।

सेन्नीमलाई ज्योतिमणि (करूर)

कांग्रेस सांसद सेन्नीमलाई ज्योतिमणि नेता के साथ सामाजिक कार्यकर्ता और लेखक भी हैं। सामाजिक मुद्दों को लेकर उनके सरोकार पिछले चुनाव में जीत दिलाने में प्रमुख कारक रहे थे।
ज्योतिमणि. एस (कांग्रेस-)- 534906
एल. तंगवेल (एआईएडीएमके)- 368090
वोटों का अंतर- 88153

कनिमोझी करुणानिधि (तुत्तुकुडी)
कनिमोझी करुणानिधि एक तमिल कवयित्री, पत्रकार और राजनीतिज्ञ हैं। वह संसद की सदस्य के रूप में लोकसभा में तमिलनाडु का प्रतिनिधित्व करती हैं।

कनिमोझी करुणानिधि (डीएमके)- 540729

शिवसामी वेलुमणि (एआईएडीएमके) – 147991
वोटों का अंतर- 392738

डॉ. रानी श्री कुमार (तेनकाशी)

डॉ. रानी श्री कुमार ने पोस्टग्रेजुएशन किया है। रानी श्रीकुमार ने 2019 में एम.डी. (एनेस्थिसियोलॉजी) और 2006 में एमबीबीएस डॉ. एमजीआर मेडिकल युनिवर्सिटी से किया है। डॉ. रानी के पति जी. श्रीकुमार एक सरकारी ठेकेदार हैं। साथ ही डीएमके के तेनकाशी जिले के किसान विंग के उप-संगठक हैं।
डॉ. रानी श्री कुमार (डीएमके)- 4,25,679
डॉ. के कृष्णासामी (एआईएडीएमके)- 2,29,480
वोटों का अंतर- 1,96,199

तमिझच्ची तंगपांडियन (दक्षिण चेन्नई)

तमिझच्ची तंगपांडियन ने फिल्म जगत में भी काम किया है। कई फिल्मों के लिए मशहूर डायलाग भी लिख चुकी हैं। राजनीति इनको विरासत में मिली। इनकी शादी सी. चंद्रशेखर से हुई। ये रिटायर्ड डीजीपी हैं।

तमिझच्ची तंगपांडियन (डीएमके)- 5,16,628

तमिलइसै सौंदरराजन (भाजपा)- 2,90,683

वोटों का अंतर- 2,25,945

सुधा आर. (मईलादुतुरै)

सुधा रामकृष्णन (46) पेशे से वकील रहीं। उन्हें उच्च शिक्षा हासिल हैं। उन्होंने साल 2019 में मद्रास विश्वविद्यालय से पीजी डिप्लोमा किया था। वह किशोर न्याय एवं किशोर मनोविज्ञान में एमए हैं।
सुधा आर. (डीएमके)- 5,18,459
पी. बाबू (एआईएडीएमके)- 2,47,276
वोटों का अंतर- 2,71,183

संबंधित विषय:

Hindi News / News Bulletin / तमिलनाडु में 77 महिलाओं ने लड़ा चुनाव, पांच महिलाएं इस बार बनीं सांसद

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.